
सपा नेता अर्पित यादव कानपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पोस्टर लगाते हुए. (साभार: एबीसी न्यूज मीडिया)
इस पोस्टर में लिखा था कि प्रशासन ने नौबस्ता मौरंग मंडी को इसलिए खाली कराया था, ताकि इस जमीन पर एक हॉस्पिटल (Hospital) बन सके. लेकिन भाजपा ने इस पर अपना कार्यालय (BJP Office) बना दिया. इस पोस्टर से भाजपा कार्यकर्ता न भड़कें, इसलिए पुलिस ने पोस्टर को हटा दिया और प्रदर्शन कर रहे अर्पित यादव को हिरासत में लेकर बर्रा थाने ले आई. बताते हैं कि इसी दौरान सपा नेता ने थाने में मौजूद एक दरोगा को बिल्ला नोचने की धमकी दी.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक बर्रा थाने के इंस्पेक्टर (Inspector) अजय सेठ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अर्पित यादव ने थाने में पुलिस को धमकी दी है और सरकारी काम में रुकावट डाली. इसके चलते उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अर्पित यादव कानपुर ग्रामीण क्षेत्र में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भी हैं. 'सपा में सभी गुंडे हैं' भाजपा के कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाने और थाने में पुलिस को धमकाने को लेकर भाजपा के लखनऊ प्रवक्ता ने सपा को खूब खरी-खोटी सुनाई है. भाजपा प्रवक्ता राजेश त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडा गर्दी, आतंक और अराजकता का दूसरा नाम बन गई है.
उन्होंने आगे कहा,
"समाजवादी पार्टी गुंडागर्दी को छोड़ नहीं पा रही है. दूसरी पार्टियों के नेताओं और पुलिस के साथ अराजकता और अनुशासनहीनता करने में सपा के लोग पीछे नहीं हटते. लेकिन प्रदेश की जनता सपा के इस चेहरे को पहचानती है और आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका नतीजा भी दिख जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में पुलिस ऐसे गुंडों से सख्ती के साथ पेश आती है."'भाजपा ने पुलिस को बिगाड़ रखा है' उधर, अपने नेता की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी ने नाराजगी जताई है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने के मुताबिक भाजपा वालों ने प्रदेश की पुलिस (UP Police) को बिगाड़ रखा है, भाजपा के कहने पर ही पुलिस किसी से सीधे मुंह बात भी नहीं करती. इसमें सत्ताधारी पार्टी की गलती है. अनुराग भदौरिया ने आगे कहा
"भाजप ने पुलिस को ये बताया है कि जहां समाजवादी मिल जाएं, उनकी टोपी और झंडा नोच लो, लेकिन मैं समाजवादी पार्टी के युवा साथियों को बोलूंगा, हमें अपने धैर्य का परिचय देना है...हमें भाजपा का विरोध भी कानून के दायरे में रहते हुए ही करना है और 2022 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है."













