The Lallantop

कुछ 'थ्रिलिंग' करना था इसलिए किया सुसाइड

कानपुर: लड़की ने लिखा सबसे प्यार करती हूं. कोई गम नहीं. बस कुछ नया करना चाहती हूं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कहते हैं सुसाइड किसी भी इंसान का आखिरी कदम होता है. जब उसे कोई रास्ता न सूझ रहा हो, जब वो अपने जीवन से पूरी तरह थक चुका हो. लेकिन कानपुर में इस लड़की ने खुशी खुशी अपनी जान ले ली. क्योंकि वो मौत के रोमांच को महसूस करना चाहती थी. ऐसा उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा:
"I have done this because am happy with this This suicide is because it's thrilling, it's new to me"
19 साल की अनुष्का कानपुर के हरमिलाप पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी. बर्रा आठ इलाके में रहती थी. पिता उपेंद्र सिंह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर हैं. अनुष्का के पिता का कहना है कि अनुष्का एक खुश लड़की थी. उसको कोई टेंशन नहीं थी. हाई स्कूल में उसके 94 परसेंट नंबर थे. न ही किसी से अफेयर की बात सामने आई है. सुसाइड के पहले अनुष्का सहेली के साथ अच्छा समय बिता कर कोचिंग से लौटी थी. बिलकुल भी परेशान नहीं दिख रही थी. जब वो वापस आई, वो घर में पापा और भाई थे. उसने पापा को अपनी स्कूटी बनवाने भेज दिया और भाई को खेलने. इसके बाद उसने खुद की जान ले ली. सिर्फ घर वाले ही नहीं, पुलिस भी शॉक में है. एसएसपि शलभ माथुर का कहना है कि ऐसी सुसाइड उनके लिए नई चीज है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement