The Lallantop

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट टली, 6 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली थी

Emergency Release Postponed: कंगना रनौत ने दावा किया है कि फिल्म को इसलिए रोक दी गई क्योंकि, CBFC सदस्यों को धमकी मिल रही है. नई रिलीज डेट अभी तक तय नहीं की गई है.

Advertisement
post-main-image
इस फिल्म की डायरेक्टर भी कंगना रनौत हैं.

कंगना रनौत (Kangna Ranaut) की फिल्म 'इमरजेंसी' एक बार फिर से पोस्टपोन हो गई है. ये मूवी 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी. कंगना की टीम के एक सूत्र ने इस खबर को कन्फर्म किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘इमरजेंसी’ कंगना रनौत के निर्देशन की पहली फिल्म है. आजतक के तुषार जोशी की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना के फैन्स को इस फिल्म के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. ये मूवी पहले भी कई बार पोस्टपोन हो चुकी है. 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन एक बार फिर इसे टाल दिया गया है.

इस घटनाक्रम से पहले कंगना ने शुक्रवार 30 अगस्त को दावा किया था कि उनकी फिल्म की मंजूरी रोक दी गई है क्योंकि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के सदस्यों को धमकी मिल रही थी. उन्होंने X पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, 

Advertisement

“ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि हमारी फिल्म, इमरजेंसी को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया गया है. ये सच नहीं है. वास्तव में, हमारी फिल्म को मंजूरी मिल गई थी लेकिन सर्टिफिकेट रोक दिया गया है क्योंकि कई धमकियां आ रही थीं. जान से मारने की धमकियां भी. सेंसर बोर्ड के सदस्यों को धमकियां मिल रही हैं. हम पर दबाव है कि हम इंदिरा गांधी की हत्या न दिखाएं, भिंडरावाले न दिखाएं, पंजाब दंगे न दिखाएं. मुझे नहीं पता कि तब दिखाने के लिए क्या बचेगा. यह मेरे लिए अविश्वसनीय है और मुझे इस देश की स्थिति के लिए बहुत खेद है.”

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी को लेकर विवाद कुछ हफ्ते पहले तब शुरू हुआ जब इमरजेंसी का ट्रेलर जारी किया गया था. इसमें अलगाववादी खालिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले को अलग सिख राज्य के बदले इंदिरा की राजनीतिक पार्टी के लिए वोट लाने का वादा करते हुए दिखाया गया. इसकी प्रतिक्रिया में, शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई ने CBFC को एक कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें मूवी में सिखों के चित्रण के बारे में चिंताओं पर फिल्म की रिलीज रोकने का अनुरोध किया गया. ट्रेलर पर अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) सहित सिख संगठनों की ओर से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आईं.

इस बीच, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) सत्यपाल जैन ने शनिवार 31 अगस्त को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट को जानकारी दी कि CBFC सिख समुदाय सहित सभी समुदायों की भावनाओं पर विचार करेगा. अदालत फिल्म के सर्टिफिकेशन के खिलाफ मोहाली निवासियों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

Advertisement

CBFC के सूत्रों के अनुसार, "इस मूवी में शामिल मुद्दे की संवेदनशीलता" के कारण सर्टिफिकेशन में अधिक समय लग सकता है. जिससे मंजूरी मिलने में देरी हो सकती है. एक सरकारी कर्मचारी ने इस पर कहा ,

“फिल्म की रिलीज़ डेट से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. सर्टिफिकेशन देने से पहले ही इसकी घोषणा कर दी गई है.”

वहीं, मूवी पर सिख समुदाय की प्रतिक्रिया के बाद  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मूवी पर राज्य में प्रतिबंध लगाने की बात कही थी.

इमरजेंसी मूवी में कंगना रनौत अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक मुख्य भूमिकाओं में हैं.  यह फ़िल्म पहले नवंबर 2023 में रिलीज़ होने वाली थी. हालांकि, इसे जून 2024 और उसके बाद 6 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. और अब इसे एक भार फिर पोस्टपोन कर दिया गया है. 

वीडियो: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को सेंसर बोर्ड नहीं दे रहा है सर्टिफिकेट, एक्ट्रेस क्या बोलीं?

Advertisement