दूसरा टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया ने प्रैक्टिस से थोड़ा ब्रेक ले लिया. पूरी टीम क्रूगर नेशनल पार्क घूमने गई. वहां पर केएल राहुल ने एक चीते के साथ अपनी तस्वीर खिंचवा ली. उस तस्वीर को उन्होंने ट्विटर पर डाला. साथ में कैप्शन लिखा, 'शेर और चीता आराम करते हुए'.

केएल राहुल का ट्वीट
हार से बौखलाई जनता को ये रास न आया. उन्होंने राहुल का जी भर के मज़ाक उड़ाया. बानगी देख लीजिए.
किसी ने कहा ये दहाड़ फील्ड पर दिखाओ तो कोई बोला 3-0 से हारे तो शर्म की बात होगी. एक भाई ने तो ये तक पूछ लिया कि क्या कोहली चिम्पाजी के साथ खेलता है?

किसी ने ज़्यादा न फूलने की सलाह दी तो किसी ने राहुल के 14 रनों को वर्ल्ड रिकॉर्ड बता कर मज़ाक उड़ाया.


किसी ने घर का शेर बताकर राय दी कि मौजमस्ती छोड़ के अच्छे से बॉल देख लें.


किसी ने याद दिलाया कि राहुल क्रिकेटर हैं वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर नहीं. किसी ने उन्हें मुर्गा भी बताया.

एक ने तो राहुल को मोटी चमड़ी का घोषित कर दिया.


सर्कस के शेर वाला ये ताना तो राहुल को बहुत चुभा होगा.


बहरहाल, इस ट्रोलिंग से आहत होकर राहुल को अगले टेस्ट में विकेट पर खूंटा गाड़ देना चाहिए. सुनने में आया है कि अफ्रीका ने पिच पर इफरात में घास छोड़ी है.
ये भी पढ़ें:
साउथ अफ्रीका की ये पिच देखो, इंडिया को 3-0 से निपटाने का पूरा इंतजाम हैभारत तो विदेश में मैच हार रहा, ऑस्ट्रेलिया को तो अपने घर में ही धो दिया गया है
प्रचंड फॉर्म में हैं ऋषभ पंत, कोई सेलेक्टर्स को बता दो यार
वीडियो: अक्षय कुमार ने सुनाई 'पैडमैन' के पीछे की कहानी














