हाफ़िज़ सईद पाकिस्तान के हिंदू हृदय सम्राट बनने चले
पाकिस्तान में एक भी मंदिर नहीं टूटेगा, किसने कहा ये? यहां पढ़ें.
Advertisement

फोटो - thelallantop
जमात-उद-दावा के मुखिया हाफ़िज़ सईद ने कहा है कि उनका जमात-उद-दावा पाकिस्तान में एक भी हिंदू मंदिर या गैर-मुस्लिम पूजाघर या पवित्र स्थान नहीं टूटने देगा. सिंध के मतली में एक रैली में बोलते हुए उसने कहा कि ये मुसलमानों की रिस्पांसिबिलिटी है कि वो हिंदू भाइयों के पवित्र स्थानों की सेफ्टी तय करें.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
साथ ही उसने इस बात से मना किया कि उसका ऑर्गेनाइजेशन सिंध में कट्टरपंथी ताकतों को बढ़ावा दे रहा है. उसने पाकिस्तानी युवाओं के सपोर्ट की भी अपील की है. उसने कहा लॉ इन्फोर्समेंट लगी हैं कि एंटी- स्टेट लोगों और इंडिया की ओर से आ रहे रॉ वालों से कैसे निपटें. पर नवाज शरीफ की सरकार है कि कोई मदद ही नहीं करती.
Advertisement
Advertisement















