J.P. Morgan Chase & Co. (JPMC) इन्वेस्टमेंट बैंक की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लोर्ना हजदिनी पर यौन शोषण के आरोपों में नया अप़डेट सामने आया है. लोर्ना के एक्स कलीग ने उन पर ‘सेक्स स्लेव’ की तरह इस्तेमाल करने, जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और नस्लीय उत्पीड़न का आरोप लगाया है. कुछ दिन पहले न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में याचिका दायर की गई थी. अदालत ने कुछ सुधार कर दोबारा अर्जी देने का निर्देश दिया था. अब शिकायतकर्ता ने दो गवाहों के साथ न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट की मैनहटन बेंच में फिर से अर्जी डाली है.
JP Morgan केस में महिला अधिकारी के खिलाफ आए 2 गवाह, 'थ्रीसम के लिए करती थीं मजबूर'
J.P. Morgan executive Case: मशहूर जेपी मॉर्गन ग्रुप की महिला अधिकारी पर लगे यौन शोषण के आरोप मामले में नया मोड़ सामने आया है. शिकायतकर्ता ने दो गवाहों के साथ फिर से अर्जी डाली है. गवाह ने बताया कि महिला ने उनके साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था.


ब्रिटिश अख़बार द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, नई याचिका में दो गवाहों ने 2024 में हुए कथित शोषण के बारे में बताया है. शिकायतकर्ता का नाम चिरायु राणा है जो दक्षिण एशियाई मूल के हैं. उनकी उम्र 35 साल है. चिरायु ने बताया था कि लोर्ना उनसे मिलने उनके घर आती थीं. उन्हें नशीली दवा देतीं और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालतीं.
गवाहों ने क्या बताया?नई याचिका के मुताबिक, एक गवाह ने दावा किया कि वे चिरायु के साथ उनके घर पर रहते थे. एक बार लोर्ना उनके घर आई थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि लोर्ना उनके कमरे में बिना कपड़ों के घुसीं, सोफे पर बैठीं, सिगरेट सुलगाई और उन्हें ‘थ्रीसम’ के लिए इन्वाइट किया. यानी अपने और चिरायु के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा. गवाह का कहना है कि इस थ्रीसम के लिए इनकान करने के बावजूद लोर्ना नहीं मानी. लोर्ना ने धमकी देते हुए कहा कि ‘तुम जानते हो कि मेरे राणा के ऊपर कितने एहसान हैं, अच्छा होगा कि तुम आओ और हमें जॉइन करो.’ गवाह ने आगे दावा किया कि जब लोर्ना वापस चिरायु के कमरे मैं गईं तो उन्होंने चिरायु को मना करते सुना, ‘नहीं, नहीं तुम जाओ. मुझे ये सब नहीं करना है. प्लीज रुक जाओ.’
याचिका में एक दूसरे विटनेस का भी दावा है. उनका कहना है कि लोर्ना ने वर्कप्लेस पर चिरायु की जिंदगी नर्क बना दी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि एक बार चिरायु ऑफिस में काम कर रहे थे, तभी लोर्ना उनके गर्दन पर किस करने लगीं. चिरायु इस बात से बेहद नाखुश दिख रहे थे. चिरायु ने इन आरोपों के साथ अपने काउंसलर का लेटर भी अटैच किया है. जिसमें बतया गया है कि 2024 की इस घटना के बाद उन्हें PTSD (पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) से गुजरना पड़ा था.
ये भी पढ़ें: पुरुष सहकर्मी को 'सेक्स स्लेव' बनाने की आरोपी Lorna Hajdini की कहानी क्या है?
लोर्ना हजदिनी ने क्या कहा?J.P. Morgan बैंक और सीनियर अधिकारी लोर्ना हजदिनी दोनों ने ही इन आरोपों को सिरे से नाकारा है. चिरायु की शिकायत पर बैंक ने इंटरनल जांच की थी. लेकिन बैंक का कहना है कि उन्हें ऐसे कोई दस्तावेज नहीं मिले जो चिरायु के आरोपों को सपोर्ट करते हों. बैंक ने उल्टा शिकायतकर्ता पर आरोप लगाए कि उन्होंने जांच के लिए ठीक से सबूत पेश नहीं किए. लोर्ना के वकीलों ने बताया कि लोर्ना कभी चिरायु के साथ इन्वॉल्व नहीं हुई. ना ही वो कभी उस लोकेशन पर गईं जहां इस घटना के होने का दावा किया गया.
ये घटना एक और वजह से चर्चा में बनी हुई है. न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चिरायु ने अपने पिता की मौत की झूठी खबर फैलाई थी, ताकि उन्हें याचिका दायर करने में थोड़ा ज्यादा समय मिल जाए. ये भी आरोप है कि उन्होंने एक चैटबॉट से रेप से जुड़े आरोपों के बारे में जानकारी ली थी. वहीं चिरायु का आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद लोर्ना उनपर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालती रहीं.
वीडियो: दुनियादारी: अमेरिका का सबसे कुख्यात सेक्स स्कैंडल, जिसमें दो राष्ट्रपतियों का नाम फंसा




















