
कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं विनोद वर्मा.
छत्तीसगढ़ पुलिस का क्या कहना है
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि 26 अक्टूबर को पंडरी इलाके के बीजेपी नेता प्रकाश बजाज ने लिखित में शिकायत देकर कहा कि उन्हें फोन पर धमकी दी जा रही है. उनसे कहा गया कि तुम्हारे आका (एक मंत्री) की अश्लील सीडी हमारे पास है. इसके लिए ब्लैकमेल कर उनसे पैसे की मांग की जा रही है. पैसा न देने पर सीडी को बांटने की धमकी दी जा रही है. मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई. जांच में क्राइम ब्रांच को दिल्ली के एक वीडियो संचालक के बारे में पता चला. वीडियो संचालक से पूछताछ में विनोद वर्मा का नाम सामने आने का दावा पुलिस ने किया है. पुलिस को पता चला कि विनोद ने 1000 सीडी बनवाई हैं. इसी मामले में विनोद को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि विनोद के पास से 500 सीडी, पेन ड्राइव, लैपटॉप और डायरी ज़ब्त की गई हैं. पुलिस गाजियाबाद की कोर्ट में विनोद को पेश कर ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी.
यूपी पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी
कौन हैं विनोद वर्मा
विनोद वर्मा एडिटर्स गिल्ड के सदस्य होने के साथ-साथ बीबीसी और अमर उजाला में काम कर चुके हैं. एनडीटीवी के अनुसार, विनोद वर्मा छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के संबंधी भी हैं. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार वो भूपेश के सलाहकार हैं और अक्सर रायपुर जाते रहते हैं. मार्च 2016 में वो एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के भी सदस्य थे, जिसका काम ये पता लगाना था कि छत्तीसगढ़ में क्या पत्रकारों को धमकाया जा रहा है और क्या उन्हें भय के माहौल में काम करना पड़ रहा है. अपनी रिपोर्ट में इन्होंने पाया था कि छत्तीसगढ़ में वाकई पत्रकारों पर बहुत प्रेशर है. पत्रकार बस्तर और यहां तक कि रायपुर में भी भय के माहौल में काम कर रहे हैं. उनके फोन भी टैप किए जा रहे हैं.
मंत्री आए सामने, सीडी को फर्जी बताया

छत्तीसगढ़ के मंत्री को धमकाने का है आरोप.
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये कौन मंत्री है, जिससे ये मामला जोड़ा जा रहा है. कयास लगाए जा रहे थे कि ये मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार के PWD मंत्री राजेश मूणत हैं. मगर अब कन्फर्म हो गया है कि मामला उनसे ही जुड़ा है. खुद मंत्री राजेश मूणत भी सामने आ गए हैं. उन्होंने सीडी को फर्जी बताते हुए जांच की मांग की है. राजेश मूणत बीजेपी के नेता हैं और रायपुर नगर पश्चिम से विधायक हैं.
लल्लनटॉप वीडियो देखें-
ये भी पढ़ें:
19 साल की लड़की बयां कर रही है रेप के बाद की बेबसी
पति के सेक्शुअल अब्यूज से बचाने के लिए बेटियों का गला काटा
10 से ज्यादा लड़कों के साथ हुए सेक्शुअल असॉल्ट की दर्दनाक कहानियां हो रही हैं वायरल
नोहुआ: चीन की शादियों की वो घटिया रस्म जिस पर सिर्फ घिन आ सकती है
शराब में धुत औरत का पुलिसवाले को जबरन किस करना भी यौन उत्पीड़न ही है














