The Lallantop

ओबामा का ये वीडियो आपको छोटे भाई की याद दिलाएगा

एकदम बहुत छोटा सा जिमी जिमी ओबामा ओबामा वीडियो है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अमेरिकन सिंगर जॉन टैरिफा ने ‘डोंट गो’ नाम का एक वीडियो बनाया है. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने प्रेसिडेंट ओबामा को तह-ए-दिल से याद किया है. इसे देखकर आपको अपने छोटे भाई की याद आ सकती है. होता है न हर घर में, एक शरारती भाई. ये वीडियो इसलिए बना है. बिकॉज ओबामा का कार्यकाल नवंबर 2016 में खत्म होने जा रहा है. ऐसे में अमेरिका और पूरी दुनिया में इनके फैन लोग इस बात को लेकर दुखी हैं कि ओबामा अब अमेरिका के प्रेसिडेंट नहीं रहेंगे.

इस वीडियो सॉन्ग की कुछ लाइनें हिंदी में कुछ इस तरह हैं...

छत की ओर एकटक देखना जबकि मैं पूरी तरह जगा हुआ हूं मैं भावुक हो रहा हूं ये अंदर ही अंदर टूटने जैसा है और मैं उन सारी चीजों को याद कर रहा हूं वो सब जो आपने लोगों के लिए किया है मुझे लगता है कि मैं सिर्फ इंसान हूं और क्या कह सकते हैं बाकी सबकुछ अंत में आता है पर मैं चाहता हूं कि आप अभी रुकें और मैं हर दम महसूस करता हूं कि हम लोग गिर रहे हैं. हमें आपकी जरूरत पड़ने वाली है मैं नहीं चाहता कि आप जाएं ओह ओह ओह ओ ओ नहीं, मैं नहीं चाहता कि आप जाएं ओह ओह ओह ओ ओ
https://www.youtube.com/watch?v=qtiyAFf9ix4 अमेरिका में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन होने जा रहा है. इसके लिएप्रेसिडेंशियल कैंडिडेट्स डॉनल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन एक-दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं. भाषा का स्तर दिनों-दिन गिरता जा रहा है.ऐसे में लोगों को ओबामा की सादगी और बड़प्पन याद आ रहा है.बराक ओबामा को हमेशा एक ऐसे प्रेसिडेंट के रूप में याद किया जायेगा जिन्होंने अपने पोस्ट की गरिमा का हमेशा ख्याल रखा. प्रेसिडेंट ओबामा20 जनवरी 2017 तक व्हाइट हाउस में रहेंगे.
ओबामा व्हाइट हाउस में बच्चों और स्टाफ मेंबर्स के साथ किस तरह मस्तियां करते थे. स्पीच देने का उनका वो अलग अंदाज़. उनकी डांसिंग. सबके सामने ही उनका मिशेल को किस करना. इन्ही सारी चीजों का ज़िक्र इस ‘डोंट गो’ नाम के वीडियो में है. जिसे लोग आने वाले दिनों में बहुत मिस करने वाले हैं.

(ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने लिखी है)  

Advertisement
Advertisement