जो बाइडन (Joe Biden) ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव (US President Election) से अपना नाम वापस ले लिया है. राष्ट्रपति बाइडन डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे थे. चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donal Trump) उम्मीदवार हैं. लेकिन 21 जुलाई को उन्होंने अचानक ये एलान कर दिया कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसी के साथ उन्होंने कमला हैरिस के लिए डेमोक्रेट उम्मीदवार के रूप में अपना समर्थन जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट X पर पार्टी के नाम संदेश जारी किया. बाइडन ने लिखा-
US President चुनाव नहीं लड़ेंंगे Joe Biden, कमला हैरिस को लेकर बड़ी खबर आई
US President Election से Joe Biden ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. Democratic Party की तरफ से बाइडन Donald Trump के खिलाफ मैदान में थे.


डेमोक्रेटिक पार्टी के मेरे साथियों, मैंने राष्ट्रपति चुनाव से नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है. अब मैं अपने कार्यकाल के शेष समय में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करूंगा. 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को अपना उपराष्ट्रपति चुनना था. और यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा निर्णय रहा है. आज मैं कमला को हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देना चाहता हूं. मेरे साथियों अब एक साथ आने और ट्रम्प को हराने का समय आ गया है.
इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव से नामांकन वापस लेने की घोषणा करते हुए बाइडन ने अमेरिका के वासियों के लिए एक संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा है-
राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. मैं चाहता हूं कि मैं फिर से चुनाव लड़ूं. लेकिन मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में यही है कि मैं इस चुनाव से बाहर हो जाऊं. और अपने शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर ध्यान दूं.
बाइडन के एलान के बाद सोशल मीडिया साइट TRUTH पर ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने बाइडन पर हमला बोलते हुए कहा है कि वो कभी राष्ट्रपति पद के काबिल ही नहीं थे.
ट्रंप ने बाइडन पर आरोप लगाया है कि वो झूठ और फेक न्यूज़ की मदद से राष्ट्रपति बने थे. ट्रंप ने कहा कि बाइडन के साथ काम करने वाले भी इस बात को समझ गए थे कि वो इस पद के काबिल नहीं हैं.
वीडियो: दुनियादारी: इजरायल को चेताना जो बाइडन पर राष्ट्रपति चुनाव में भारी पड़ेगा?






















