JNU कैंपस से छात्रों के बीच झगड़े की खबर आ रही है. JNU दिल्ली पुलिस के मुताबिक 29 फरवरी और 1 मार्च के दरमियान रात में कैंपस में कुछ छात्रों के बीच स्कूल ऑफ लैंग्वेज (School of Language) में जनरल बॉडी मीटिंग (General Body Meeting) के दौरान मारपीट हुई है. 3 घायल छात्रों का मेडिकल कराया गया है. पुलिस ने बताया है कि मामला उनके संज्ञान में है. पुलिस की तरफ से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
JNU कैंपस में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान हुआ था झगड़ा
JNU Campus में दोनों छात्र दल मारपीट के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. लेफ्ट विंग के छात्र इस मामले को ABVP से जोड़ रहे हैं तो वहीं राइट विंग के छात्र इसे नक्सली अटैक बता रहे हैं.

इंडिया टुडे से जुड़े अमरदीप कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मारपीट राइट विंग और लेफ्ट विंग के छात्रों के बीच हुई है. बताया जा रहा है कि इस मारपीट में लाठी-डंडे भी चले हैं. वहीं दोनों छात्र दल मारपीट के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. लेफ्ट विंग के छात्र इस मामले को ABVP से जोड़ रहे हैं तो वहीं राइट विंग के छात्र इसे नक्सली अटैक बता रहे हैं.
4 साल बाद कैंपस में छात्र संघ के चुनाव की तैयारी चल रही है. ऐसे में चुनाव के पहले कैंपस से झगड़े और मारपीट की खबर आ रही है.
ये भी पढ़ें: JNU में लग गया विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध? 'असली कहानी' अब पता चली है
JNU में चुनाव के पहले जनरल बॉडी की मीटिंग होती है. इसमें सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहते हैं. चुनाव से पहले जनरल बॉडी के कम से कम 10 फीसदी छात्रों के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है. इसके बाद चुनाव समिति का चयन किया जाता है. उसके बाद छात्र संघ का चुनाव होता है.
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ये मारपीट चुनाव समिति के सदस्यों के चुनाव के समय हुआ. मारपीट के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं.
बीते 10 फरवरी की देर रात को भी JNU कैंपस से छात्र संगठनों के बीच मारपीट की खबर आई थी. इसमें कुछ छात्र घायल भी हो गए थे.
वीडियो: JNU में धरना करने पर मोटे जुर्माने और कैंपस से निकाल देने जैसे सख्त नियम, छात्रों ने क्या कहा?









