The Lallantop

कन्हैया, खालिद को JNU से मिलकर रहेगी आजादी!

अफजल के लिए कार्यक्रम करने वाले 2 सेमेस्टर के लिए रस्टिकेट होंगे, वाइस चांसलर लेंगे आखिरी फैसला.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जेएनयू में 9 फरवरी को अफजल गुरु के समर्थन में कार्यक्रम हुआ था. उसके बाद एक हाई लेवल इंक्वायरी कमेटी बनी थी. उसने रिपोर्ट दी और रिपोर्ट के मुताबिक दोषी पाए गए छात्रों की सजा तय हो गई है. यूनिवर्सिटी सोर्सेज के मुताबिक कन्हैया, उमर अनिर्बान और दो दूसरे छात्रों का रस्टिकेशन तय है. इन सबको दो सेमेस्टर के लिए कॉलेज से रस्टिकेट किया जाएगा. एकेडेमिक सस्पेंशन की लिस्ट में जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष, वाईस प्रेसिडेंट अनंत, छात्रसंघ के जनरल सेक्रेटरी रामा नागा समेत कुछ और का नाम तय है. एकेडेमिक सस्पेंशन के दौरान छात्रों को हॉस्टल भी नहीं मिलेंगे. एबीवीपी के नेता और जेएनयू एस यू के जॉइंट सेक्रेटरी सौरभ शर्मा के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा. यूनिवर्सिटी की ओर से ये बात आई है कि दोषी पाए गए, 21 स्टूडेंट्स में से कुछ को फाइन लेकर छोड़ दिया जाएगा. पर अंतिम फैसला वाइस चांसलर ही लेंगे.

Advertisement
Advertisement