The Lallantop

जहानाबाद: जिस लड़के ने बाइक पर बिठाया था, उसने भी की थी रेप की कोशिश

जहानाबाद केस में अरेस्ट हुए 8 लड़कों में से 5 नाबालिग हैं.

Advertisement
post-main-image
जहानाबाद के वीडियो के प्रिंटशॉट्स, जिनमें बाईं तरफ बाइक की नंबर प्लेट दिख रही है, जबकि बाकी तस्वीरों में लड़की के साथ हो रही दरिंदगी.

जहानाबाद में नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश मामले में पुलिस ने और जानकारी दी है. फेसबुक पर वीडियो वायरल होने पर सामने आए इस मामले में कई मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं. ऐसे में दी लल्लनटॉप ने केस की जांच कर रही SIT के सदस्य और जहानाबाद SP मनीष से बात की. उनसे मिली जानकारी के मुताबिक:-

Advertisement

#. कब हुआ मामला

पीड़िता के बयान के मुताबिक उसके साथ रेप की कोशिश 25 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे की गई. 28 अप्रैल की रात पुलिस को वायरल वीडियो के ज़रिए मामला पता चला. पुलिस पहले इसे 28 अप्रैल की सुबह हुआ मामला मान रही थी, लेकिन पीड़िता ने 25 अप्रैल की बात कही. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे 27 अप्रैल की घटना बताया गया. पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

Advertisement

जहानाबाद वीडियो के कुछ ग्रैब्स
जहानाबाद वीडियो के कुछ ग्रैब्स. लड़की चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की.

#. किन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

ये केस धारा 376, 511, पॉक्सो-8, आईटी ऐक्ट 66-ई के तहत दर्ज किया गया है. धारा 376 के तहत बलात्कार की सज़ा दी जाती है. सज़ा कितनी होगी, ये इस बात पर निर्भर करता है कि घटना में क्या-क्या हुआ. धारा 511 तब लगाई जाती है, जब आरोपी ने कोई ऐसा अपराध किया हो, जिसमें उसे आजीवन या किसी तयशुदा मियाद के लिए जेल जाने की सजा मिलती हो.

ladki

Advertisement

पॉक्सो का सेक्शन 8 तब लगाया जाता है, जब किसी नाबालिग के प्राइवेट पार्ट्स के साथ छेड़छाड़ की गई हो. इस धारा के तहत जुर्म साबित होने पर पांच से सात साल तक की कैद हो सकती है. IT ऐक्ट का सेक्शन 66E किसी की निजता का हनन करने पर लगाया जाता है. यानी जब जानबूझकर किसी के प्राइवेट पार्ट्स की तस्वीरें या वीडियो उसकी जानकारी के बिना सार्वजनिक कर दी जाए. इसके लिए तीन साल की कैद और दो लाख रुपए जुर्माना तक हो सकता है.

धारा 375, 376 और पॉक्सो ऐक्ट विस्तार से समझने के लिए यहां क्लिक करें

#. अब तक कितनी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं

29 अप्रैल को FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने 30 अप्रैल को चार लड़कों को गिरफ्तार किया था. फिर 1 मई को पुलिस ने चार और लड़कों को गिरफ्तार किया. अरेस्ट हो चुके इन 8 लड़कों में से पांच नाबालिग हैं, इसलिए उनका नाम नहीं बताया गया है. अरेस्ट हो चुके तीन बालिग हैं:- अमर कुमार (18), दीपक कुमार (18) और सुनील कुमार (18). इसके अलावा पुलिस अभी तीन और लोगों की तलाश कर रही है, जो फरार हैं. लड़की के बयान और लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अभी आरोपियों की संख्या 11 मानकर चल रही है, जो केस आगे बढ़ने पर ज़्यादा भी हो सकती है.


जहानाबाद SP मनीष.
जहानाबाद SP मनीष, जो केस की जांच कर रही SIT के सदस्य हैं.

#. लड़की के साथ जो लड़का था, वो कौन था

पुलिस ने बताया कि लड़की नाबालिग है, इसलिए उसके बयान के आधार पर अभी ये डिस्क्लोज़ नहीं किया जा सकता कि वो लड़का कौन था. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि वो लड़का पीड़िता की सहेली का भाई है.

#. क्या वो लड़का अपराध में शामिल था

पुलिस के मुताबिक लड़की ने अपने बयान में उस लड़के पर भी आरोप लगाया है, जिसकी बाइक पर वो जा रही थी.


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईजी नैयर हसनैन

#. क्या बाइक पर नंबर प्लेट गलत थी

वीडियो में जो बाइक दिख रही है, उस पर BR-25C-7316 नंबर है. ये नंबर जहानाबाद का ही है, लेकिन मसला ये है कि ये नंबर स्प्लेंडर प्लस का है, जबकि घटना वाली जगह पैशन-प्रो बाइक मिली है. 'क्या बाइक पर नंबर प्लेट गलत थी' के सवाल पर पुलिस ने कहा कि ये मुमकिन है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि बाइक का मालिक अभी पकड़ा नहीं गया है. नंबर के आधार पर ये बाइक जहानाबाद के रवि रंजन कुमार की है, जो 31 अक्टूबर 2017 को रजिस्टर्ड कराई गई.

bike

#. क्या पकड़े गए लड़कों ने ऐसा क्राइम पहले भी किया है?

पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी देने से इनकार किया है.

#. क्या भरथुआ नहर रोड पर पहले भी ऐसे अपराध हो चुके हैं?

पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी देने से इनकार किया है.

#. केस की कुछ और जानकारियां

प्रभात खबर की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना का दो मोबाइल से वीडियो बनाया गया था, जिसमें से एक मोबाइल आरोपी अमर कुमार का है. उसने एक नाबालिग लड़के को अपना फोन देकर वीडियो बनवाया. अमर का फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है. जिस लड़की के साथ करीब पौन घंटे तक ज़बर्दस्ती की गई, उसने बेइज्जती के डर से शिकायत नहीं की. जब पुलिस ने उसके घरवालों को वीडियो दिखाया, तब उसने पुलिस को अपना बयान दिया.


पीड़िता का मेडिकल कराने के दौरान पुलिस.
पीड़िता का मेडिकल कराने के दौरान पुलिस.

प्रभात खबर के मुताबिक लड़की 25 अप्रैल की सुबह शिवशंकर सिनेमा हॉल के पास एक लड़के के साथ बाइक पर सवार हुई थी. वो पहले भी इसी लड़के के साथ इसी रास्ते से जा चुकी थी. आरोपी लड़कों की निगाह पहले से दोनों पर थी और 25 तारीख को उन्होंने लड़की को कब्जे में लेकर रेप की कोशिश की. ये लड़के पहले भी कुछ कपल्स के साथ ऐसे बदसलूकी कर उनसे पैसे वसूल चुके हैं. इस कपल के पास पैसे न मिलने पर लड़की के साथ ये सलूक किया गया.

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता जिस लड़के के साथ जा रही थी, वो उसकी कोचिंग का दोस्त है.




ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद रेप केस में सबसे बड़ी सच्चाई अब पता चली है

कोलकाता मेट्रो में भीड़ ने कपल को जिस वजह से पीटा वो जानकर आप सिर पीट लेंगे

गाजियाबाद रेप केस में लड़की का क्या कहना है, खुद सुनिए

पिता बच्ची को मंदिर छोड़कर गया, लौटा तो पुजारी रेप कर रहा था

Advertisement