The Lallantop

डॉनल्ड ट्रंप को लेकर पोप लियो ने ऐसा क्या कहा, जेडी वेंस 'ग्रेटफुल' हो गए

रोमन कैथोलिक चर्च के Pope Leo XIV ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के साथ बहस में उलझना नहीं चाहते. अब उपराष्ट्रपति JD Vance ने उनके इस बयान पर खुशी जाहिर की है. क्या कहा उन्होंने?

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (बाएं) के साथ पोप लियो. (फाइल फोटो: X)

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रोमन कैथोलिक चर्च के पोप लियो XIV को ‘धन्यवाद’ कहा है. पोप लियो ने लगातार ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई की निंदा की है. इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप उनसे खफा भी हुए और उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया. हालांकि, 18 अप्रैल को पोप लियो ने साफ कर दिया कि वो ट्रंप के साथ किसी बहस में नहीं उलझना चाहते. जेडी वेंस ने उनके इस बयान का स्वागत किया है. वेंस ने कहा कि ये कहने के लिए वो पोप के शुक्रगुजार हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीका यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पोप लियो ने कहा कि उनके हालिया बयान डॉनल्ड ट्रंप को निशाना बनाकर नहीं दिए गए थे. उनके बयानों को लेकर जो खबरें चलीं, वो ‘हर पहलू से सही नहीं थीं’. पोप ने अपने एक भाषण का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने उन लोगों की आलोचना की थी जो राजनीतिक और सैन्य फायदे के लिए ‘धर्म का गलत इस्तेमाल करते हैं’. पोप लियो ने कहा,

यह भाषण दो हफ्ते पहले तैयार किया गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मुझ पर और मेरे शांति के संदेश पर कमेंट करने से बहुत पहले. इसे इस तरह देखा गया मानो मैं ट्रंप के साथ बहस करने की कोशिश कर रहा हूं, जबकि इसमें मेरा कोई भी फायदा नहीं है.

Advertisement

जेडी वेंस ने क्या कहा?

पोप के बयान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने खुशी जताई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि यह जानकर उन्हें खुशी हुई कि पोप ट्रंप के साथ उलझना नहीं चाहते, बल्कि दुनिया को शांति का मेसेज देना चाहते हैं. वेंस ने लिखा,

मीडिया का नरेटिव लगातार (ट्रंप और पोप के बीच) टकराव को हवा देता रहता है. यह सच है कि दोनों के बीच मतभेद हुए और आगे भी होंगे. लेकिन असलियत अक्सर कहीं ज्यादा पेचीदा होती है. वो हमारी प्रार्थनाओं में शामिल रहेंगे और मुझे उम्मीद है कि हम भी उनकी प्रार्थनाओं में शामिल रहेंगे.”

Advertisement
jd vance thanks pope leo
(फोटो: X)

ये भी पढ़ें: 'कट्टर वामपंथी से मिलते हो, उसे खुश कर रहे... ', ईरान युद्ध को गलत बताने पर पोप लियो पर भड़के ट्रंप

हाल ही में जब डॉनल्ड ट्रंप ने ‘ईरान की सभ्यता खत्म करने’ की धमकी दी थी, तब पोप ने उनकी आलोचना की थी. इससे पहले भी पोप ट्रंप से जंग रोकने की सीधी अपील कर चुके थे. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से युद्ध खत्म करने के लिए रास्ता खोजने को कहा था, जिसके बाद ट्रंप ने पोप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. ट्रंप ने अपराध और विदेश नीति के लिहाज से पोप को ‘बेहद कमजोर’ बताया और यह भी आरोप लगाया कि पोप केवल 'रेडिकल लेफ्ट' को खुश करने में लगे हैं, जिससे कैथोलिक चर्च को भारी नुकसान हो रहा है. 

ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसा पोप नहीं चाहिए जो ईरान के पास परमाणु हथियार होने को जायज समझे. 

वीडियो: दुनियादारीः होर्मुज में जंग के आसार, पोप लियो से भी ट्रंप की ठन गई

Advertisement