The Lallantop

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, जहाजों पर गोलियां भी बरसाने लगे

ईरान ने जैसे ही होर्मुज बंद किया, इसका असर दिखना शुरू हो गया है. समुद्री मामलों पर नजर रखने वाली वेबसाइट यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक टैंकर पर हमला हुआ है.

Advertisement
post-main-image
IRGC ने होर्मुज को फिर से बंद कर दिया है (PHOTO-X)

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के 24 घंटे के भीतर उसे फिर से बंद कर दिया है. इससे पहले शुक्रवार, 17 अप्रैल को ईरान ने कहा था कि सीजफायर के दौरान होर्मुज पूरी तरह खुला रहेगा. ईरान का आरोप है कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया है, इसलिए वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद कर रहे हैं. अमेरिका ने स्ट्रेट खुलने के अगले दिन 18 अप्रैल को कहा था कि ईरानी पोर्ट्स की नाकाबंदी जारी रहेगी. इस घोषणा के ठीक बाद ईरान ने ऐलान किया कि होर्मुज को फिर से बंद कर दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे के मुताबिक ईरान की जॉइंट मिलिट्री कमांड ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा, 

होर्मुज पर कंट्रोल पहले जैसा हो गया है. फोर्स के मैनेजमेंट और नियंत्रण में. 

Advertisement

ईरान ने चेतावनी दी कि जब तक ईरानी पोर्ट्स पर अमेरिका की नाकाबंदी जारी रहेगी, तब तक वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखेगा. ये खबर तब आई जब ईरान और अमेरिका के बीच 20 अप्रैल को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक बातचीत प्रस्तावित है. इस पूरे प्रकरण से वाकिफ ईरानी अधिकारियों ने CNN को बताया कि बातचीत के लिए 19 अप्रैल तक उनका डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंच जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप 17 अप्रैल को ने कहा कि ईरान द्वारा होर्मुज को खोलने के बाद भी अमेरिकी नाकेबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी. उन्होंने कहा कि जब तक कि ईरान, अमेरिका के साथ अपने परमाणु न्यूक्लियर प्रोग्राम समेत बाकी चीजों पर कोई समझौता नहीं कर लेता, तब तक ये लागू रहेगा. 

इस बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चल रहे टकराव ने फिर से दुनिया भर में तेल-गैस की सप्लाई पर ग्रहण लगा दिया है. 17 अप्रैल को तेल की कीमतें गिरने लगी थीं, इस उम्मीद से कि अमेरिका और ईरान किसी समझौते के करीब पहुंच रहे हैं. हालांकि, नए सिरे से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण तेल की सप्लाई में फिर से रुकावट आने का खतरा है. 

Advertisement
ukmto
UKMTO ने होर्मुज में एक टैंकर पर हुए हमले की जानकारी दी है (PHOTO- UKMTO)
होर्मुज में गोलीबारी शुरू

इधर ईरान ने जैसे ही होर्मुज बंद किया, इसका असर दिखना शुरू हो गया. समुद्री मामलों पर नजर रखने वाली वेबसाइट यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक टैंकर पर हमला हुआ. UKMTO के मुताबिक इस टैंकर पर ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कोर से जुड़ी 2 स्पीड बोट्स ने हमला किया. टैंकर के कैप्टन ने बताया कि दोनों गनबोटों ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के ही गोलीबारी शुरू कर दी.UKMTO ने आगे कहा कि जहाज और उसके चालक दल, दोनों के सुरक्षित होने की सूचना मिली है.

वीडियो: दुनियादारी: ईरान ने क्यों खोल दिया होर्मुज?

Advertisement