The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • donald trump vs pope leo on iran us israel war nuclear weapon

'कट्टर वामपंथी से मिलते हो, उसे खुश कर रहे... ', ईरान युद्ध को गलत बताने पर पोप लियो पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने पोप लियो के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने अपराध और विदेश नीति के लिहाज से पोप को ‘बेहद कमजोर’ बताया है. ट्रंप ने दावा किया कि पोप बनने के लिए लियो का नाम किसी सूची में नहीं था और चर्च ने उन्हें केवल इसलिए पोप बनाया क्योंकि वे एक अमेरिकी थे. राष्ट्रपति ने कहा कि अगर वे वाइट हाउस में नहीं होते, तो लियो वेटिकन में नहीं होते.

Advertisement
pic
13 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026, 01:07 PM IST)
donald trump vs pope leo
ट्रंप ने पोप लियो (दाएं) की आलोचना की है. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रोमन कैथोलिक चर्च के पोप लियो XIV लगातार ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जंग की आलोचना करते आए हैं. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पोप के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने अपराध और विदेश नीति के लिहाज से पोप को ‘बेहद कमजोर’ बताया है. ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि पोप केवल 'रेडिकल लेफ्ट' को खुश करने में लगे हैं, जिससे कैथोलिक चर्च को भारी नुकसान हो रहा है. 

डॉनल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा पोप नहीं चाहिए जो ईरान के पास परमाणु हथियार होने को जायज समझे. आगे कहा,

“मुझे ऐसा पोप भी नहीं चाहिए जो यह सोचे कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला करना भयानक था. एक ऐसा देश जो ड्रग्स, कैदी, हत्यारे और ड्रग डीलर अमेरिका भेज रहा था. मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो अमेरिका के राष्ट्रपति की आलोचना करे, क्योंकि मैं वही कर रहा हूं जिसके लिए मुझे भारी बहुमत से चुना गया था.”

donald trump vs pope leo
(फोटो: ट्रुथ सोशल)

ट्रंप ने दावा किया कि पोप बनने के लिए लियो का नाम किसी सूची में नहीं था और चर्च ने उन्हें केवल इसलिए पोप बनाया क्योंकि वे एक अमेरिकी थे. राष्ट्रपति ने कहा कि अगर वे वाइट हाउस में नहीं होते, तो लियो वेटिकन में नहीं होते. आगे कहा,

"अपराध और परमाणु हथियारों के मामले में लियो की कमजोरी मुझे रास नहीं आती. पोप ओबामा के समर्थकों जैसे डेविड एक्सलरोड से मिलते हैं, जो वामपंथी विचारधारा का एक हारा हुआ व्यक्ति है. लियो को पोप के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए… कट्टर वामपंथियों को खुश करना बंद करना चाहिए. उन्हें एक महान पोप बनने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, न कि एक राजनेता बनने पर."

ये भी पढ़ें: 'ट्रंप की ये बात मंजूर नहीं... ', ईरान की सभ्यता खत्म करने की धमकी पर पोप लियो ने ढंग से सुनाया

हाल ही में जब ट्रंप ने ईरान की सभ्यता खत्म करने की धमकी दी थी, तब पोप ने उनकी आलोचना की थी और इसे नामंजूर बताया था. इससे पहले पोप ने डॉनल्ड ट्रंप से जंग रोकने की सीधी अपील की थी. उन्होंने ट्रंप से युद्ध खत्म करने के लिए रास्ता खोजने को कहा था.

वीडियो: दुनियादारी: कैसे होगा अगले पोप का चुनाव? क्या है पोप का इतिहास?

Advertisement

Advertisement

()