The Lallantop

30 साल से जापान में रहने वाले भारतीय को देश छोड़ने का आदेश, दुख बताकर रो पड़े

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक व्यक्ति ने बताया कि जापान में उनके मैनेजर वीजा को रिन्यू करने के एप्लिकेशन को खारिज कर दिया गया है. यहां तक कि उन्हें देश छोड़ने का भी आदेश दे दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
जापान में भारतीय रेस्टोरेंट को देश छोड़ने का आदेश. (फोटो- @change_jp/ सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जापान की इमीग्रेशन सेवा एजेंसी (ISA) ने विदेशी व्यवसायियों के वीजा नियमों में बदलाव करते हुए पूंजी की न्यूनतम राशि 5 मिलियन येन से बढ़ाकर 30 मिलियन येन कर दी है।
  • मनीष कुमार, जो सैतामा में 18 साल से इंडियन रेस्टोरेंट चला रहे हैं, का मैनेजर वीजा सरकारी नियमों के कारण खारिज हुआ और उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।
  • इन बदलावों के खिलाफ जापान में 53 हजार से अधिक लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार से नियमों में संशोधन की मांग की है और ISA ने इस मसले को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

सोशल मीडिया पर जापान का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में एक भारतीय रेस्टोरेंट के मालिक को रोते हुए देखा जा सकता है. जापान में उनके मैनेजर वीजा को रिन्यू करने के एप्लिकेशन को खारिज कर दिया गया है. यहां तक कि उन्हें देश छोड़ने का भी आदेश दे दिया गया है. भारतीय मूल के रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि आव्रजन सेवा एजेंसी (ISA) के कड़े नियमों की वजह से उनके एप्लीकेशन को खारिज किया गया.

Advertisement

वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले शख्स मनीष कुमार हैं, जो जापान के सैतामा प्रीफेक्चर शहर में करीब 18 सालों से एक इंडियन रेस्टोरेंट चला रहे हैं. जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में ISA के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. ISA के खिलाफ ऐसे ही एक प्रदर्शन में मनीष कुमार भी अपनी बात रख रहे थे. मनीष ने कहा,

2 हफ्ते पहले ISA ने मुझे अपने देश (भारत) वापस जाने को कहा. मेरे बच्चे जापान में पैदा हुए और पले-बढ़े हैं. वो केवल जापानी भाषा समझते हैं. उनके सभी दोस्त भी जापानी हैं, लेकिन हमें भारत वापस जाने को कहा जा रहा है. मैं क्या करूं?

Advertisement
वीजा लेने की प्रक्रिया में बदलाव

जापान की इमीग्रेशन एजेंसी ने विदेशी नागरिकों की वीजा लेने की प्रक्रिया से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है. नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी विदेशी नागरिक को जापान में बिजनेस शुरू करना हो तो उनके पास कम से कम 30 मिलियन येन यानी भारतीय करेंसी में 2 करोड़ की पूंजी होनी ही चाहिए. इसके पहले 5 मिलियन येन यानी 30 लाख की जरूरत पड़ती थी.

बिजनेस या कंपनी में काम करने वाला एक एम्प्लॉई जापानी नागरिक होना चाहिए. अगर एम्प्लॉई जापानी नागरिक नहीं हो, तो कम से कम उसका जापान का स्थायी निवासी होना जरूरी है.

इसके अलावा ISA की भाषा से जुड़े नियमों के मुताबिक, वीजा के एप्लिकेंट को N2 लेवल (भाषा के ज्ञान होने का जापानी पैमाना) तक जापानी भाषा की जानकारी होनी ही चाहिए. साथ ही विदेशी नागरिक पहले से जापान में बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें भी अब इन नए नियमों के हिसाब से ही वीजा रिन्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

Advertisement

इन नियमों का जापान में विरोध भी हो रहा है. विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जापान की सरकार को एक ऑनलाइन एप्लीकेशन सौंपा है. इसमें करीब 53 हजार लोगों ने साइन भी किया है. इस एप्लिकेशन में वीजा के नियमों में बदलाव करने की अपील की गई है. वहीं, ISA से जुड़े अधिकारियों ने नागरिकों को आश्वासन दिया है कि वो इन मांगों को सीनियर ऑफिसर्स तक जरूर पहुंचाएंगे.

वीडियो: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पत्थरबाजी क्यों हुई?

Advertisement