मंडे की सुबह आपकी नींद खुलती है, फिर आपको पता चलता है कि दो दिन के रेस्ट के बाद आज फिर से ऑफिस जाना है. और तब से ही हो जाती है टेंशन शुरू. कई बार मन में ख्याल आता है कि यार, क्यों ही जाना ऑफिस? क्यों ही करना काम? एक बंदा है जो ये नहीं करता और खूब पैसे कमाता है. ये व्यक्ति दुनियाभर के लोगों को कह रहा है- Your dream is my reality. यानी 'आप जो ख्वाब देख रहे हैं, वो मैं जी रहा हूं.' मैं बिना बिजनेस किए और ऑफिस जाए, ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जी रहा हूं.
ना ऑफिस, ना खुद का कोई बिजनेस... फिर भी साल में 6 करोड़ कमा रहा ये शख्स
Shoji Morimoto Japan: ये बंदा जापान में काफी मशहूर हो गया है, बिना ऑफिस जाए और बिना कोई बिजनेस किये आखिर कैसे ये करोड़ों रुपये कमा रहा है.


ये शख्स जापान में रहता है. नाम है- शोझी मॉरिमोटो (Shoji Morimoto). जिन्हें जापान में 'डू नथिंग गाई' के नाम से जाना जाता है. नाम से ही समझ गए होंगे कि ये इंसान कुछ नहीं करता होगा. लेकिन फिर भी साल में शोझी अच्छे खासे पैसे कमा लेते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक साल के लगभग 6 करोड़ रुपये. अब सवाल है कि पैसे आते कहां से है? तो शोझी का काम सिर्फ लोगों के साथ वक्त बिताना है.

The Japan Times में छपी खबर के मुताबिक, उनका काम लोगों को इमोशनल सपोर्ट देना और लोगों के अकेलेपन को कुछ समय के लिए दूर करना है. वो लोगों के साथ लंच और डिनर करने जाते हैं और उनके पास बैठकर सिर्फ उनकी बात सुनते हैं. लेकिन मैटर जब ज्यादा कुछ सीरियस हो, जैसे कोई रिलेशनशिप और क्राइम से रिलेटेड बात हो, तो उनको कोई सलाह नहीं देते. ना ही उनके लिए कोई काम करते, और ना किसी भी एक्टिविटी में शामिल होते. बस उनकी बात को सुनकर अपना प्रजेंस फील करवाते हैं. इसके लिए शोझी को अच्छी खासी फीस मिलती है. हालांकि शोझी अपनी तरफ से पैसे की कोई डिमांड नहीं रखते. हां, उनके खाने-पीने और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी क्लाइंट को उठाना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: G20 के देश: दो परमाणु हमला झेलने वाले जापान की असली कहानी क्या है? कैसे बदली किस्मत?
नहीं बनाते शारीरिक संबंधजनवरी 2024 को शोझी की एक Memoir (एक तरह की ऑटोबायोग्राफी) न्यूयॉर्क में रिलीज की गई. जिसमें उन्होंने पिछले पांच साल की जर्नी के बारे में बताया है. शोझी के मुताबिक वो हर ऑफर को एक्सेप्ट नहीं करते हैं. वो कई ऑफरों को ठुकरा देते हैं. जैसे कि ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाना. शोझी के मुताबिक,
“रेंटल पर्सन को 'नए जमाने का जिगोलो' और 'नए जमाने का भिखारी' कहा जाता है. लेकिन मुझे लगता है कि जिगोलो या भिखारी होना लोगों से जुड़ने के संभावित तरीके हो सकते हैं. पर मेरा तरीका अलग है और मुझे इन टिप्पणियों से फर्क नहीं पड़ता.”

उनके इस अनोखे काम को जापान में लोग काफी पसंद करते हैं और वो वहां काफी चर्चित शख्स भी बन चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी लगातार उनकी चर्चा होती रहती है. बताते चलें कि जापान में अकेलापन एक बड़ी समस्या है. इसके लिए फरवरी 2021 में मिनिस्ट्री ऑफ लोनलीनेस यानी अकेलेपन को दूर करने के लिए मंत्रालय बनाया गया. जिसका मकसद लोगों को डिप्रेशन से बाहर लाना और उन्हें अकेलेपन से दूर कराना था. फिलहाल, आयुको काटो इस मंत्रालय का कार्यभार संभाल रही हैं.
वीडियो: अनुभव सिन्हा कितना पैसा कमाते थे कि पापा सुनकर घबरा गए






















