दिल्ली के जंगपुरा इलाके में 63 साल के एक डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई (Doctor Murder Robbery Delhi Jangpura). बुजुर्ग शख्स का शव उनके घर पर मिला. उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे. पुलिस को शक है कि घर में चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने डॉक्टर की हत्या की है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पेशेंट के अटेंडेट बनकर डॉक्टर के घर में घुसे थे. घटना में चार आरोपियों के शामिल होने की जानकारी है.
दिल्ली: दिन के समय मरीज के अटेंडेंट बनकर घर में घुसे, डॉक्टर का गला घोंटा, सामान लूट ले गए
Delhi के Jangpura इलाके का मामला है. मृतक की पहचान Dr. Yogesh Chandra Paul के तौर पर हुई है. वो जनरल फिजिशियन थे और घर से ही क्लिनिक चलाते थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान डॉ. योगेश चंद्र पॉल के तौर पर हुई है. वो जनरल फिजिशियन थे और घर के पास से ही क्लिनिक चलाते थे. ब्लॉक सी में वो अपनी पत्नी नीना के साथ रहते थे जो कि दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं.
घटना 10 मई की दोपहर की है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला की डॉक्टर योगेश दोपहर करीब एक बजे लंच करने क्लिनिक से घर आए थे. इस दौरान कुछ बदमाश कथित तौर पर मरीज के अटेंडेंट बनकर डॉक्टर के साथ उनके घर में घुस गए. आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर के हाथ पैर बांधे और बेल्ट से उनका गला घोंट दिया. इसके बाद आरोपी घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गए.
डॉक्टर की पत्नी घटना के वक्त घर में नहीं मौजूद थीं. शाम साढ़े छह बजे जब वो घर लौटीं तो रसोई में पति का शव हाथ-पैर बंधे हुए मिला. उनके पालतू कुत्तों को बाथरूम में लॉक कर दिया गया था. घर में तोड़फोड़ और लूटपाट के निशान भी मिले.
साउथ ईस्ट जिले के DCP राजेश देव ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन थाने को शाम सात बजे मामले की जानकारी मिली. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में चार लोग घुसते दिख रहे हैं.
आरोपियों की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस ने टीमें बनाई हैं. आसपास के बाकी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस की दो टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं.
वीडियो: तारीख: 25 साल पुराना मर्डर केस, भंडारा खाने के चक्कर में फंस गया आरोपी












