महबूबा मुफ्ती बनीं JK की पहली महिला मुख्यमंत्री
BJP के डॉ निर्मल सिंह बने डिप्टी CM.
Advertisement

फोटो - thelallantop
मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद जम्मू कश्मीर को 88 दिन बाद अपना सीएम मिल गया है. सईद की बेटी महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. महबूबा स्टेट की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं. गर्वनर एनएन वोहरा ने बीजेपी के डॉ निर्मल सिंह को भी डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलवाई. बता दें कि जम्मू कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन के पास 87 में से 56 विधायकों का सपोर्ट है. बीजेपी के पास 25 और पीडीपी के पास करीब 27 सीट हैं. दो निर्दलीय उम्मीदवारों का सपोर्ट भी गठबंधन को हासिल है. https://twitter.com/PTI_News/status/716860626132344833
Advertisement










