The Lallantop

पंपोर: 60 घंटे चला आर्मी का ऑपरेशन, 2 आतंकी ढेर

हथियार भी पकड़े गए हैं.

Advertisement
post-main-image
पंपोर में आतंकियों ने दूसरी बार बिल्डिंग को निशाना बनाया है PTI
जम्मू कश्मीर का पंपोर. तीन दिनों से आर्मी की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही थी. फाइनली आर्मी का ऑपरेशन पूरा हो गया है. दो आतंकी हूरों से मिलने रवाना हो चुके हैं. हथियार धरती पर छोड़ गए हैं. इसलिए आर्मी ने बरामद करने में देर न लगाई. इससे पहले आर्मी आतंकियों को मारने के लिए पंपोर की EDI बिल्डिंग उड़ाने की सोच रही थी. पर फिलहाल बिल्डिंग जस की तस खड़ी है. आतंकी गोली लगने के बाद जस के तस पड़े हैं.
आर्मी ने बताया, 'हम नहीं चाहते थे कि ज्यादा नुकसान हो. इसलिए ऑपरेशन खत्म करने में इतना वक्त लगा. इस बिल्डिंग में 60 कमरे हैं.' आर्मी इन सभी कमरों के अंदर जाकर छानबीन कर रही है. बता दें कि ये सारे आतंकी सोमवार को बिल्डिंग में घुसे थे.
ये आतंकी सोमवार सुबह सरकारी बिल्डिंग एन्टरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इन्स्टिट्यूट (EDI) में घुस गए. इस ऑपरेशन में एक जवान के जख्मी होने की खबर है. एक आतंकी घटना इन तीन दिनों में और हुई थी. शोपियां में भी आतंकियों ने सीआरपीएफ को निशाना बनाया. आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके. 6 लोग जख्मी हो गए. https://twitter.com/ANI_news/status/785336529459695616?ref_src=twsrc%5Etfw ऑपरेशन के दौरान आतंकी रुक-रुककर फायरिंग कर रहे थे. सोमवार सुबह इमारत में आग लगने की खबर सामने आई थी. अफसरों के मुताबिक, बिल्डिंग में घुसने के बाद आतंकियों ने पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेज का ध्यान खींचने के लिए हॉस्टल के एक कमरे में कुछ गद्दों में आग लगा दी. बिल्डिंग से कुछ ही देर में धुआं उठने लगा. फ़ौरन सिक्योरिटी फोर्स वहां पहुंची तो आतंकियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी. सिक्योरिटी फोर्सेज ने पूरे इलाके की घेरेबंदी कर थी. इसी साल फरवरी में जब इस इमारत पर अटैक हुआ था, तो उस वक्त 48 घंटे तक ऑपरेशन चला था. इसमें सिक्योरिटी फ़ोर्स ने तीन आतंकियों को मार गिराया गया था. दो आर्मी अफसर, पांच सिक्योरिटी गार्ड और एक बिल्डिंग के कर्मचारी की मौत हो गई थी.

शोपियां में आतंकी हमला

https://twitter.com/ANI_news/status/785738745618116608?ref_src=twsrc%5Etfw शोपियां में अटैक आतंकी सिक्योरिटी फोर्सेज को निशाना बना रहे हैं. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद वो बौखला गए हैं. अब आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पेट्रोलिंग टीम पर अटैक कर दिया. ये अटैक जम्मू कश्मीर के जिला शोपियां में हुआ. आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके. इसमें दो जवान और चार आम लोग जख्मी हो गए. जख्मी लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया है.  
 

ये भी पढ़ें

सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने निकल पड़ी आतंकी फातिमा!

2011 में भी हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक, 3 पाकिस्तानी फौजियों के सिर काट लाई थी आर्मी

Advertisement
Advertisement