आतंकियों, पाकिस्तान और इंडिया. मंगलवार सुबह इन तीन कीवर्ड से जुड़ी तीन खबरें हैं. तीनों में पाकिस्तान और आतंकवाद कनेक्शन है.
मौलाना मसूद तेरा ध्यान किधर है, रेड कॉर्नर नोटिस इधर है
J-K: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी. पाक ने तोड़ा सीजफायर. लेकिन इन सबके बीच मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो गया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
1. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए हैं. मंगलवार देर रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. 2. दूसरी तरफ पाकिस्तान ने फिर सीजफायर तोड़ दिया है. उरी में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की खबर है. 3. तीसरी लेकिन अच्छी खबर. पठानकोट हमले में भारत की अपील पर इंटरपोल ने मुहर लगा दी है. मसूद अजहर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो गया है. अब बात सेना और आतंकियों के बीच हुए एनकाउंटर की. सेना ने बताया कि सोमवार देर रात आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. रात साढ़े 11 बजे से दोनों तरफ के लोग फायरिंग कर रहे हैं. https://twitter.com/ANI_news/status/732448032579420160 बता दें कि इससे पहले पुंछ में आतंकी मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मंगलवार को 2 पाकिस्तानी आतंकियों को जिंदा पकड़ा था. एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था. सूत्रों के मुताबिक, भारत के खिलाफ हर बार की तरह इस बार भी ISI खतरनाक साजिश रच रही है. जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले का मंसूबा है ISI का. इसलिए बीते कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं सरहद पार से.
Advertisement
Advertisement
















