The Lallantop

एक दो तीन चार, अवतार के कितने अवतार

सबसे भयंकर कमाई वाली बेहतरीन फिल्म अवतार के चार सीक्वल आएंगे. इसका ऐलान खुद जेम्स कैमरन ने किया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अवतार फिलिम तो देखे होगे. वही जिसकी शुरुआत सन 2154 से होती है. इंसान इत्ता तरक्की कर गया था उस फिल्म में कि अपना डेरा पैंडोरा ग्रह पर जमा दिए थे. ये ग्रह है तो इमेजिनरी लेकिन फिल्म देख कर गुरू मजा आ गया था. दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है अवतार. इसे बनाने वाले जेम्स कैमरन ने नई पर्ची खोली है. नया ऐलान किया है. कैमरन ने ऐलान किया है कि इस फिल्म के चार सीक्वल आएंगे. पहले उनका खयाल था कि दो ही सीक्वल बनें. लेकिन फिर गिनती बढ़ी. दो से तीन तीन से चार हुई. कैमरन ने मीडिया को अपने प्लान्स के बारे में बताया. कि जिसने भी मेरे इस नए कॉन्सेप्ट को सुना है. उसके मुंह से सिर्फ इतना ही निकला है- "स्पीचलेस." पहला सीक्वल 2018 में आ गिरेगा. उसके बाद 2020, 22 और 23 में आएंगी बाकी फिल्में. तो भैया फिर तैयार हो जाओ नई दुनिया में घूमने के लिए. जहां एकदम अलग किस्म की मशीनें, जहाज और लोग होंगे. जो पुरानी वाली नहीं देखें हैं वो यहां ट्रेलर देख कर काम चला लें. फिल्म देखनी होती तो इत्ते दिन इंतजार न करते. https://www.youtube.com/watch?v=5PSNL1qE6VY

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement