The Lallantop

दिल्ली में हो सकते हैं दो जैश आतंकी, अलर्ट

इंटेलिजेंस ब्यूरो से आए इनपुट के बाद NIA और दिल्ली पुलिस चौकन्ने हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पठानकोट आतंकी हमले करने वाला टेररिस्ट ग्रुप जैश-ए-मोहम्मद के 2-3 फिदायीन दिल्ली में छुपे हो सकते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिदायीन या तो पठानकोट में आतंकी हमला करने वाले ग्रुप के साथ आ कर चोरी से दिल्ली में घुस आए होंगे. या फिर दिल्ली में अलग से हमला करने के लिए बाद में आए होंगे. इंटेलिजेंस ब्यूरो से आए इनपुट के बाद नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी और दिल्ली पुलिस चौकन्नी हो गई है. बीते रविवार सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को सीलमपुर और जामिया नगर जैसे इलाकों को स्कैन करते देखा गया. हालांकि सीनियर अफसरों का कहना था कि ये उनकी अक्सर होने वाली 'गैदरिंग ड्रिल' का हिस्सा है. सिक्योरिटी एजेंसियों ने सभी केंद्र शासित प्रदेशों यानी यूनियन टेरिटरीज को चौकन्ना रहने के लिए कहा है. पठानकोट में हुए आतंकी हमलों के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 26 जनवरी तक शहर को 'हाई अलर्ट' पर रखा जाएगा. इस बार 26 जनवरी परेड के चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद हैं. चूंकि बीते नवंबर IS ने पेरिस (फ्रांस) पर सीरियल अटैक किए थे, ओलांद के आने पर शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement