The Lallantop

पहली पत्नी को दहेज, दूसरी को मिसकैरिज के लिए मार डाला

सात साल की सजा भुगतने के बाद भी उसका बर्ताव नहीं बदला था.

Advertisement
post-main-image
img - thelallantop
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बीते गुरुवार को 27 साल के एक आदमी ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उनका कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसपर कुछ और धाराएं भी लगेंगी. पार्वती कपिल की दूसरी पत्नी थी. दोनों डिफेंस कॉलोनी में रहते थे. कपिल की पहली पत्नी से उसका कोई बच्चा नहीं था. दहेज के लिए वो अपनी पहली पत्नी को  हर वक्त परेशान करता था. मारता-पीटता भी था. कपिल का टॉर्चर सहने से उसे सुसाइड करना ज्यादा सही लगा. उसने आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार कर लिया. उसपर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप था. कोर्ट ने 7 साल की सजा सुना दी. जेल से निकलते ही उसने पार्वती से शादी कर ली. शादी के 5 साल बाद भी दोनों को बच्चा नहीं हुआ. बीते सालो में पार्वती को कई बार मिसकैरिज हुए. इस बात से चिढ़े कपिल ने आयरन के तार से पार्वती का गला घोंट कर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने लाश को बेड पर छोड़ दिया. जांच से पता चला है कि शर्मा ने पार्वती का गला घोंटने से पहले उसकी पिटाई की थी. उसे मारने के 15 मिनट बाद कपिल ने पड़ोसियों को बुलाया. और कहा कि वो होली के लिए मिठाई लाने बाजार गया हुआ था. घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी है. उसने अपने एक पड़ोसी से बाइक मांगी ताकि वो अपनी पत्नी को अस्पताल ले जा सके. पार्वती के शरीर पर घाव के कई निशान थे. डॉक्टर्स को गुमराह करने के लिए उसने जानबूझ कर बाइक को ऑटो से भिड़ाया. उसने डॉक्टरों से कहा कि उसकी बीवी ने पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया है. द इंदियन एक्सप्रेस के मुताबिक पुलिस का कहना है कि 24 मार्च को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से फोन आया था. डॉक्टरों ने बताया कि एक औरत ने फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली है. पुलिस ने डेड बॉडी की जांच की तो उन्हें पार्वती के गले पर निशान मिले जो ये बता रहे थे कि उसने सुसाइड नहीं किया है. उसे गला दबाकर मारा गया है. फौरन एक क्राइम टीम को कपिल के घर भेजा गया. वहां उन्हें न तो कुर्सी मिली और न ही स्टूल जिसपर चढ़कर पार्वती अपने आप को पंखे से लटका सके. पड़ोसियों से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि दोनों अक्सर बच्चे के मसले को लेकर झगड़ते थे. कपिल पार्वती को मारता था. 26 मार्च को पुलिस ने कपिल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. पार्वती की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सच सामने आया और पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
Advertisement