खबर के मुताबिक सूर्या ने ये धनराशि CPI(M) स्टेट सेक्रेटरी के. बालाकृष्णन की रिक्वेस्ट पर राजाकन्नू की पत्नी पार्वती अम्मल के नाम की है. पार्वती चेन्नई के पास लेबर का काम करती हैं और अपना जीवन मुश्किल से व्यतीत कर रही हैं. सूर्या ने इस विषय में कहा,
"हम राजाकन्नू की वाइफ पार्वती अम्मल की मदद इस तरीके से करना चाहते हैं कि आने वाले कई सालों तक उन्हें फ़िर कोई तकलीफ़ ना हो. इसलिए हमने पार्वती के अकाउंट में दस लाख रुपये डिपॉजिट किए हैं. पार्वती इस रकम से मिलने वाले ब्याज से अपना जीवन व्यतीत कर सकती हैं. साथ ही हम इस कोशिश में हैं कि ट्राइबल बच्चों की मदद कर पाएं. इस कास्ट बेस्ड डिस्क्रिमिनेशन का एक ही उपाय है और वो है शिक्षा."ये पहली बार नहीं है, जब सूर्या किसी की मदद को आगे आए हों. इससे पहले सूर्या ने 1 करोड़ रुपये ट्राइबल बच्चों की पढ़ाई के लिए दान किए थे. सूर्या ने ये पैसे एक ट्रस्ट के नाम तमिलनाडु के चीफ़ मिनिस्टर एम के स्टालिन के सामने दिए थे.
सुपरस्टार सूर्या.
फ़िल्म 'जय भीम'के साथ अब विवाद भी लग गए हैं. एक पॉलिटिकल पार्टी है PMK. PMK (पट्टाली मक्कल कत्ची) की पैरेंट बॉडी ने 'जय भीम' के मेकर्स और अमेज़न को लीगल नोटिस भेज दिया है. इनके आरोप हैं कि फिल्म में जानबूझकर वन्नियर कम्युनिटी का अपमान किया गया है.हालांकि इस नोटिस भेजे जाने की खबर बाहर आने के बाद सूर्या के फैन्स भी फ़िल्म के सपोर्ट में उतर आए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर #IStandWithSurya ट्रेंड होने लगा.















