
Image Facebook
तो पूरा मामला भी सुन लो अब. नेतन्याहू 14 से 19 जनवरी भारत टूर पर हैं. जैसे अक्सर हमारे पीएम विदेश दौरे पर रहते हैं. तो इस दौरान नेतन्याहू आगरा जाकर ताजमहल भी देख सकते हैं. वही ताजमहल जिस पर विवादों की छाया हमेशा बनी रहती है. इजराइल के दूतावास से ये जानकारी छनकर इधर आई है. नेतन्याहू नई दिल्ली में रायसीना वार्ता में हिस्सा लेंगे. हमारे देश से और ज्यादा दांत काटी रोटी कैसे हो जाए, इस पर बात चीत होगी. मने फुल दोस्ती बढ़ाने का इरादा है. फिर राष्ट्रपति कोविंद, मोदी जी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ भी बैठकी होगी. वहीं दिल्ली में तसले में रखी जाएगी आग और उसका घेरा बनाकर मूंगफली लेकर बैठेंगे सब लोग. हरी वाली चटनी के साथ. प्लान बहुत सारे हैं. ये ट्वीट पढ़ लियो ध्यान से.














