The Lallantop

इजरायलियों को ढूंढते रनवे पर पहुंच गई फिलिस्तीन समर्थक भीड़, एयरपोर्ट बंद करना पड़ा

वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट में प्रवेश करते हैं. फिर अंदर के कमरों में धावा बोल देते हैं. वीडियो वायरल हो गया है. प्रर्दशनकारियों ने एयरपोर्ट परिसर में तोड़फोड़ भी की.

Advertisement
post-main-image
मखाचकाला के एक एयरपोर्ट पर फिलीस्तीन समर्थकों की भीड़ (तस्वीर: वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

रूस (Russia) के दक्षिणी शहर मखाचकाला (Makhachkala) में एक एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा. मखाचकाला, रूस के एक प्रांत दागेस्तान की राजधानी है. 29 अक्टूबर (रविवार) को अचानक फिलीस्तीन समर्थकों (Pro Palestine) का एक समूह इस हवाई अड्डे के रनवे पर आ गया था. प्रदर्शनकारियों ने रनवे को बंद कर दिया. रूस की नागरिक उड्डयन उद्योग की देखरेख करने वाली एजेंसी रोसावियात्सिया (Rosaviatsia) के मुताबिक, मखाचकाला जाने वाली सभी फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में ये लोग इजरायल का विरोध कर रहे थे. क्षेत्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रर्दशनकारी गाजा में इजरायली कार्रवाई के विरोध में हवाई अड्डे पर जमा हुए थे.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स (Reuters) की एक तरफ से घटना का एक वीडियो जारी किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट में प्रवेश करते हैं. फिर अंदर के कमरों में धावा बोल देते हैं. वीडियो वायरल हो गया है. प्रर्दशनकारियों ने एयरपोर्ट परिसर में तोड़फोड़ भी की.

Advertisement

ये भी पढ़ें: फ़िलिस्तीनियों की मौत के आंकड़ों पर बाइडन को 'शक', असल में कितने लोग मारे जा चुके हैं?

प्रर्दशनकारियों को फिलीस्तीन का झंडा लहराते और 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगाते भी देखा जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लोग इजरायली नागरिकों को खोज रहे थे. वीडियो में कुछ प्रर्दशनकारी जबरदस्ती दरवाजा खोल रहे हैं और जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं. एक महिला रूसी भाषा में कह रही है, 

"यहां कोई इजरायली नहीं है." 

Advertisement

कुछ लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की एक गाड़ी पर भी हमला किया.

घटना के बाद इजरायल ने रूसी अधिकारियों से इजरायली नागरिकों और यहूदियों की सुरक्षा का आग्रह किया है. जेरूसलम में विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि इजरायली राजदूत मॉस्को (रूस की राजधानी) में रूस के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा,

"इजरायली नागरिकों और यहूदियों पर हमले को इजरायल गंभीरता से लेता है."

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, 

“इजरायल को उम्मीद है कि रूसी अधिकारी सभी इजरायली नागरिकों और यहूदियों की रक्षा करेंगे. चाहे वो कोई भी हों, दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.”

इस बीच यहूदी विरोधी भावनाओं की निगरानी करने वाली अमेरिकी विशेषदूत डेबोरा लिपस्टैड (Deborah Lipstadt) ने इस घटना की निंदा की है.

उन्होंने कहा कि किसी भी तरीके से यहूदियों को निशाना बनाया जाना जायज नहीं ठहराया जा सकता है.

वीडियो: दुनियादारी: इजरायल-हमास की जंग के बीच ईरान पर बमबारी, एक और जंग शुरू?

Advertisement