The Lallantop

चार्ली हेब्दो की बरसी पर पेरिस में फिर चलीं गोलियां

हाथ में ISIS का झंडा और कमर में सुसाइड बेल्ट लिए वो थाने में घुसने की कोशिश कर रहा था.

Advertisement
post-main-image
Source- Reuters
7 जनवरी को चार्ली हेब्दो पर हमले की बरसी थी. पेरिस वालों की जान उस वक्त सुट्ट हो गई. जब एक हमलावर हाथ में चाकू और ISIS की तख्ती लिए 'अल्लाहू अकबर' चिल्लाते पुलिस स्टेशन में घुसने चल दिया. पुलिसवालों ने मार दी गोली. मर गया.
आदमी का नाम सल्लाह अली था. उसके पास एक चिट्ठी भी थी जिसमें लिखा था कि वो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा है. उत्तरी पेरिस के बार्बस पुलिस स्टेशन के पुलिस वालों को चाकू से डरा रहा था. एक ठो कगजा भी लिए था जिसमें काला-काला झंडा बना था, ISIS वालों का. अरबी में कुछ गुडुपतान भी लिखी थी.
सल्लाह अली ने सुसाइड बेल्ट भी पहन रखा था, जो बाद की तलाशी में पता लगा, नकली है. जब मरने के बाद उसे रोबोट से चेक किया गया . तो सुसाइड बेल्ट में कोई एक्सप्लोजिव नहीं मिला.
Source- Reuters
Source- Reuters

Advertisement
Advertisement