The Lallantop

सलमान और अरिजीत का इमोशनल करने वाला ये मोमेंट नकली तो नहीं है?

अवॉर्ड फंक्शन में अरिजीत ने सिर झुकाया, सलमान गदगद हो गए. देखो वीडियो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कलर्स चैनल पर सैन्सुई स्टारडस्ट अवॉर्ड शो तो देखा होगा? फिल्म लाइन के तमाम चेहरे एक ही जगह जमते हैं तो देखना कौन मिस करता है यार. जो टीवी ही नहीं देखते उनकी बात और है. तो इस शो में अरिजीत सिंह को 'चन्ना मेरेया' के लिए बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला. इस मौके पर सलमान खान भी मौजूद थे. जब अरिजीत सिंह वहां गा रहे थे तो चंद्रवदन सलमान भाई प्रसन्नचित मुद्रा में बैठे थे. अरिजीत ने सिर हिलाया अभिवादन के लिए तो सलमान भाई ने भी जवाब दिया. https://www.youtube.com/watch?v=vfmif5NLOl8&t=3s इसको देखकर पहली बार दिमाग में आया कि "क्या इनकी दुश्मनी खत्म हो गई?" हां भई. कितना ड्रामा हुआ था सुल्तान के टाइम पर. अरिजीत सिंह ने माफी तक मांगी थी सलमान से. वो हत्थे से उखड़े हुए थे. माहौल सर्द सर्द सा था. फिर ये वीडियो देखकर लगा सब नॉर्मल हो गया है. लेकिन धुरंधर वीडियो एक्सपर्ट बताते हैं कि ये सब हमारी भावनाओं से खेलने का काम है. चैनल वाले जानते हैं कि किस सेलिब्रिटी की परफॉरमेंस पर किसका रिएक्शन सबसे पहले दिखाना है, कि जनता भाव विभोर हो जाए. उसके लिए ऐसे खेल होते हैं. जैसे अमिताभ बच्चन का कहीं कोई फंक्शन चल रहा हो तो रेखा का रिएक्शन दिखाना उतना ही जरूरी हो जाता है जैसे सब्जी में नमक डालना. बिना उसके टेस्ट ही नहीं आएगा यार. फिर वो शॉट जरूरी नहीं कि उसी वक्त का हो. 10-20 मिनट आगे पीछे का भी हो सकता है. https://www.youtube.com/watch?v=zgfo9ckQlfk या फिर विवेक ओबेराय या अगेन सलमान खान हों और मौके पर ऐश्वर्या राय मौजूद हो तो वाह वाह. इस एक सीन में इतनी पोटास है कि इस पर तो नया यू ट्यूब चैनल चल सकता है. दोनों का नाम एक साथ डालकर एंटर मारो. बीसियों वीडियो लिंक खुल जाएंगे. https://www.youtube.com/watch?v=xsAXuJ-h57w जरूरी नहीं कि ऐसा हमेशा होता हो. या इस अरिजीत वाले केस में भी हुआ ही हो. लेकिन इसके चांसेज काफी रहते हैं. तो नेत्रों से अश्रुधार टपकाने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि जिनके लिए आप अनमोल आंसू बहाने जा रहे हैं वो मूमेंट एडिटेड तो नहीं?
'सलमान सर मैंने आपकी बेइज्जती नहीं की, 'सुल्तान' से मेरा गाना मत हटाइए': अरिजीत-सलमान का झगड़ा

Advertisement
Advertisement