The Lallantop

क्या फेसबुक का सबसे सुपरहिट, स्पेस से Live वीडियो फर्जी है?

करोड़ों लोग देख रहे थे. लाखों शेयर कर रहे हैं पर इसका सच क्या है?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अमेरिका की स्पेस एजेंसी है नासा. जिससे हर साल दीपावली पर लोग इंडिया के मैप की फोटो जारी करवाते हैं. आज ख़बरों के मार्केट में खबर फ़ैली कि नासा वाले स्पेस से लाइव हैं. माने कहा गया कि नासा के स्पेस स्टेशन से लाइव हैं.
वायरल यूएसए नाम का एक पेज है. वही लाइव है. इस लाइन का 'क' लिखे जाने तक. 2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं वीडियो पर साढ़े तीन लाख के लगभग शेयर हैं और लगभग 2 करोड़ चौदह लाख लोग औसतन देख रहे थे. ये बड़ी बात है कि कोई स्पेस से लाइव है! फेसबुक पर हमको तो नहीं लगता कि अन्तरिक्ष से लाइव वीडियो की कोई खबर हमको पहले आई हो. हमको तो लगता है कि इन लोगों को भी जियो का सिम मिल गया है. मुफ्त में इंटरनेट धौंक रहे हैं. वीडियो क्वालिटी इत्ती सही है और हम फोर जी के नाम पर रोते हैं.
और इस पेज का इतिहास ऐसा है कि ये पहले 'कूलेस्ट थिंग' टाइप लिंक ठेलता था. ब्लू टिक भी नहीं है. यहां ध्यान दिया जाए कि लल्लनटॉप को ब्लू टिक मिल चुका है. और नासा का सीन ऐसा है कि ऑफिशियली न उनके फेसबुक पेज, वेबसाइट या ट्विटर पर लाइव की कहीं कोई सुगबुगी है. कुछ लोग इसे अमेरिका की एक और चाल बता रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं इस वीडियो में ये आवाज कहां से आ रही है. स्पेस में तो आवाज आती ही नहीं है क्योंकि वहां संचार के लिए माध्यम ही नहीं होता. माने कुछ लोग कह रहे हैं असली है, कुछ कहते हैं पूरा फेक है. लोग कहे कि ऐसा वीडियो कहीं से भी बैठकर बनाया जा सकता है. और तो और इस पर आने वाले एक्सप्रेशंस भी अपने से ही क्रिएट कर दिए होंगे. लेकिन हम तो रिएक्ट किए तो जैसा होना चाहिए वैसा ही रिएक्ट हुआ. ऊपर स्टेटस में भी लाइव लिखा था. माने लाइव तो था, ये पक्का है, अब नासा में था या नहीं ये दइउ जाने, जैसा होगा आगे बताएंगे.

Advertisement
Advertisement