The Lallantop

उस इकलौती फिल्म की बातें, जिसमें इरफान और ऋषि कपूर दोनों नज़र आए

फिल्म के एक सीन में ऋषि, इरफान के काम से इतने इंप्रेस हो गए कि खड़े होकर गले लगा लिया.

Advertisement
post-main-image
निखिल आडवानी डायरेक्टेड फिल्म 'डी-डे' के एक सीन में ऋषि कपूर और इरफान. ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
अभी इरफान के जाने की खबर ठीक से भीतर बैठी भी नहीं पाई थी कि ऋषि कपूर भी गुज़र गए. इरफान 29 अप्रैल को और ऋषि कपूर 30 अप्रैल को. साल वही- 2020. इन दोनों एक्टर्स का दौर, तेवर, कलेवर सबकुछ अलग था. बस एक चीज़ कॉमन थी. दोनों एक्टर थे. और अब दूसरी कॉमन चीज़ ये है कि दोनों ही नहीं हैं. निखिल आडवानी की 2013 में आई फिल्म 'डी-डे' में दोनों को पहली और एकमात्र बार साथ काम करने का मौका मिला. स्पाई थ्रिलर थी. इरफान बने थे अंडर कवर एजेंट और ऋषि थे गोल्डमैन उर्फ इक़बाल सेठ. मतलब ऑलमोस्ट हीरो-विलन वाला इक्वेज़न था.
फिल्म 'डी-डे' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर निखिल आडवानी (बैठने की कोशिश करते हुए).
फिल्म 'डी-डे' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर निखिल आडवानी (बैठने की कोशिश करते हुए).

फिल्म के बारे में इंट्रेस्टिंग बात ये कि जब ये इरफान खान को ऑफर हुई, तो वो निखिल को लेकर श्योर नहीं थे. क्योंकि निखिल आडवानी ने 'कल हो न हो' और 'पटियाला हाउस' जैसी फैमिली और रॉम-कॉम टाइप फिल्में डायरेक्ट की थीं. 'डी-डे' थ्रिलर थी, जिसमें एक भी चीज़ गलत हुई, तो पूरी पिक्चर बिगड़ सकती थी. निखिल ने इस बारे में सुधीर मिश्रा और अनुराग कश्यप से बात की, फिर जाकर इरफान उनकी फिल्म में काम करने को तैयार हुए. दूसरी तरफ ऋषि कपूर को निखिल ने शुरुआत में RAW हेड का रोल ऑफर किया था. ये ऑफर सुनकर ऋषि ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में कहा-
''तुम मुझ जीन हैकमैन या जॉन वोइट बनाना चाहते हो? लेकिन याद रखना मैं सपोर्टिंग एक्टर नहीं हूं.''
ये सारी बातें ड्रिंक्स पर हो रही थीं. इतने में ऋषि कपूर ने उन्हें अपनी नई फिल्म 'अग्निपथ' का ट्रेलर दिखाया. ऋतिक के साथ फिल्म में ऋषि रउफ लाला का नेगेटिव रोल कर रहे थे. इसके ठीक अगले दिन निखिल ने ऋषि कपूर को अपनी फिल्म का मेन रोल ऑफर कर दिया. मेन रोल यानी वो कैरेक्टर, जिसे पकड़ने के बारे में वो पूरी फिल्म थी. गोल्मैन उर्फ इक़बाल सेठ. फाइनली RAW चीफ वाला किरदार, जो पहले ऋषि को ऑफ हुआ था, वो दिग्गज साउथ इंडियन एक्टर नासर ने निभाया. ये बातें फिल्म 'डी-डे' के डायरेक्टर निखिल आडवानी ने फर्स्टपोस्ट से हुई बातचीत में बताई. फिल्म से इरफान और ऋषि कपूर का एक सीन आप यहां देख सकते हैं:

फिल्म के आखिर में एक सीन है, जहां इरफान का किरदार घर पर फोन कर अपने बेटे से बात करता है. इस सीन को इरफान ने उठाया और अपने हिसाब से करना शुरू कर दिया. जब ये सीन खत्म हुआ, तो सबलोग शॉक्ड थे. ऋषि कपूर उठे और उन्होंने इरफान को गले से लगा लिया. इरफान ने उनकी आंखों के सामने जो कर दिया था, उस पर उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था. उस सीन का वीडियो आप यहां देख सकते हैं. इरफान का एक्ट 5:02 सेकंड से शुरू होता है-

दूसरी तरफ ये दिन है, जहां हमारी आंखों के सामने जो हो रहा है, उस पर विश्वास करना मुश्किल है. हमने बीते दो दिनों में इरफान और ऋषि कपूर दोनों को खो दिया.


वीडियो देखें: इरफान के अंतिम संस्कार की ये आठ तस्वीरें भावुक करती हैं

Advertisement
Advertisement