The Lallantop

अब महीने में सिर्फ छह रेल टिकट बुक कर सकेंगे आप

उन लोगों की भी खैर नहीं, जो सयाने अंकल वाला टिकट लेकर कम दाम में घूमा करते थे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
IRCTC से अब आप महीने में सिर्फ 6 टिकट बुक करा पाएंगे. 15 फरवरी से ये नया सिस्टम चालू होने वाला है. IRCTC की वेबसाइट पर एक अकाउंट से पहले महीने में 10 ई-टिकट बुक हो जाते थे. लेकिन अब सिर्फ 6 होंगे. रेलवे वालों ने दलालों पर लगाम लगाने के लिए टिकट के नंबर घटा दिए. IRCTC ने अभी सारे देश में एक सर्वे भी कराया था, उसमें 90% लोगों ने कहा कि वो महीने में ज्यादा से ज्यादा 6 टिकिट कराते हैं. इसके अलावा 
जनरल वाले टिकट बनने के टाइम से सिर्फ तीन घंटे तक वैलिड रहेंगे.
सुबह 8 बजे से 12 बजे के बीच क्विक बुकिंग ऑप्शन बंद रहेगा. 
अब दलाल टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद भी आधे घंटे तक टिकट बुक नहीं करवा सकते.
सुबह 8 बजे से 12 बजे तक ई-वॉलेट और कैश कार्ड से बुकिंग नहीं होगी.

Advertisement
Advertisement