देश की राजधानी दिल्ली में 10 और 11 अक्टूबर को जो हुआ, वो सबने देखा. प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे मगर उन्हें प्रोटेस्ट से पहले ही डिटेन कर लिया गया. CJP लीडर्स, एक्टिविस्ट, स्टूडेंट्स, पत्रकारों और वकीलों को डिटेन किया गया. आज यानी 12 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के नेता सड़क पर उतरेंगे. CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने के लिए, मगर इससे पहले दिल्ली मेट्रो और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है.
दिल्ली में कई रास्ते बंद, आज इन छह स्टेशनों से नहीं मिलेगी मेट्रो
INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले 12 अक्टूबर को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट बंद किए गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘चलो दिल्ली- (लोकतंत्र का मार्च)’ मार्च का ऐलान किया है. विपक्षी पार्टियां ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने वाली हैं. इसी को देखते हुए DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) ने सेंट्रल दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट बंद कर दिए हैं.
पाबंदी लगाते हुए क्या कहा?सोमवार 12 अक्टूबर को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड और केंद्रीय सचिवालय के एंट्री और एग्जिट बंद किए गए हैं. DMRC ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है. 10 अक्टूबर को होने वाले प्रोटेस्ट से पहले 57 मेट्रो बंद किए गए थे.
इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एक एडवाइजरी जारी की है. कहा कि DDU मार्ग पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए, 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ITO और उसके आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक पर रोक और डायवर्जन लागू रहेंगे. पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और जाम से बचने के लिए डायवर्जन के संकेतों को मानने के लिए कहा है.
ये भी पढ़ें: मेट्रो, रेल-इंटरनेट चालू करो, करने दो प्रोटेस्ट, CJP के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की 10 बड़ी बातें
INDIA ब्लॉक का मार्चइससे पहले भी विपक्षी दलों के नेता सड़क पर उतरे थे और नीति आयोग के बाहर धरना दिया था. ये प्रदर्शन CJP के 10 अक्टूबर वाले प्रोटेस्ट कॉल से पहले हुआ था. ‘चलो दिल्ली’ मार्च में नेताओं की तीन मांगे हैं - CEC ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें, SIR प्रक्रिया रद्द की जाए और पेपर बैलट सिस्टम वापस लाया जाए.
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच CJI सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा था, ताकि वे अपनी चिंताओं को बताते हुए एक ज्ञापन सौंप सकें. लेकिन, इंडिया टुडे के सूत्रों ने बताया कि CJI ने ये कहते हुए रिक्वेस्ट ठुकरा दी कि सुप्रीम कोर्ट में ऐसे ही मामले पहले से लंबित हैं. सूत्रों के मुताबिक, उनका जवाब दोनों नेताओं को ईमेल कर दिया गया है.
राहुल गांधी ने मार्च का कॉल देते हुए कहा कि ‘कल हम भारतीय के तौर पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. पार्टी, लिंग, जाति, समुदाय और राज्य से ऊपर उठकर एकजुट होकर मार्च निकालेंगे.’ बताया कि विरोध प्रदर्शन के लिए दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंबा रोड जंक्शन पर सभी लोग इकट्ठा होंगे.
वीडियो: ‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर जाएंगे’, प्रोटेस्टर्स ने दिल्ली पुलिस को दौड़ाया!









