The Lallantop

मिनी कूपर से तीन स्टूडेंट्स की जान ले ली, फिर बोला- 'पापा सब संभाल लेंगे'

केरल में एक तेज रफ़्तार मिनी कूपर ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे तीन स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद 19 साल के कार ड्राइवर सुहैल सजीव को हिरासत में ले लिया गया है.

Advertisement
post-main-image
केरल में एक तेज रफ़्तार कार ने तीन स्टूडेंट्स की जान ले ली. (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केरल के एर्नाकुलम जिले में तेज़ रफ़्तार मिनी कूपर कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, जिसमें स्कूटर पर सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
  • यह हादसा नेदुम्बस्सेरी के पास कोचीन एयरपोर्ट के निकट तब हुआ जब तीन छात्र रात करीब 2 बजे किसी दुकान से वापसी पर थे और वाहन चालक पर नशे में ड्राइविंग का संदेह है।
  • पुलिस ने आरोपी सुहैल सजीव के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उसकी नशे की स्थिति की पुष्टि ब्लड टेस्ट रिपोर्ट से होगी।
author-image
शिबीमोल केजी

केरल के एर्नाकुलम जिले में एक तेज रफ़्तार मिनी कूपर (कार) ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि स्कूटर पर सवार तीन स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई. ये दुर्घटना नेदुम्बस्सेरी इलाके में कोचीन एयरपोर्ट के पास हुई है. हादसे के बाद 19 साल के कार ड्राइवर सुहैल सजीव को हिरासत में ले लिया गया है. 

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़ीं शिबीमोल केजी की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला रात करीब 2 बजे का है, जब तीन छात्र पास की एक दुकान पर चाय पीकर घर लौट रहे थे. मृतकों की पहचान वायनाड की रहने वाली देविका, पलक्कड़ की रहने वाली गोपिका और कर्नाटक के रहने वाले एजाज़ के तौर पर हुई है. ये तीनों थ्रिक्काकारा इलाके में काम भी करते थे. और वहीं एक कॉलेज में पढ़ाई करते थे.

ड्राइवर ने शराब पी थी?

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि तेज़ रफ़्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी सुहैल को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. उसने कथित तौर पर माना कि दुर्घटना से पहले उसने शराब पी थी. अब उसके खून और अन्य सैंपल लिए गए हैं, ताकि ये पता लगाया जा सके कि उसने शराब पी थी या कोई अन्य नशीला पदार्थ लिया था. एर्नाकुलम ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक के.एस. सुदर्शन ने बताया कि कार की फोरेंसिक जांच भी की जा रही है. 

car
हादसे के बाद कार की हालत. 

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दुर्घटना के समय ड्राइवर शायद नशे में था. हालांकि, इसकी पुष्टि ब्लड टेस्ट रिपोर्ट से ही होगी. 

ये भी पढ़ें: सड़क हादसों के चलते हर दिन 6 लोग नहीं लौटते घर, पिछले 5 साल के आंकड़े डराने वाले हैं

Advertisement
पिता का नाम लेकर क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी सुहैल के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है. उसके पास वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस भी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के दौरान गाड़ी की स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा थी. 

इस हादसे के बाद आरोपी का स्थानीय लोगों के साथ विवाद होने की बात भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि जब कुछ लोगों ने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो सुहैल ने उनसे बहस की. आरोप है कि उसने इस दौरान यह भी कहा कि उसके ‘पिता सब कुछ संभाल लेंगे’. 

अब पुलिस ने सुहैल सजीव के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (भारतीय न्याय संहिता की धारा 105) का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस केस के हर पहलू की जांच कर रही है.

वीडियो: राजधानी: राहुल ने केरल में कैसे बनाया 'सत्ता का बैलेंस'?

Advertisement