The Lallantop

'होर्मुज को अब केवल कंट्रोल नहीं करेंगे बल्कि... ', मोजतबा की ये बात सुनकर ट्रंप हिल जाएंगे

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अब जो बयान दिया है उससे साफ पता चलता है कि तेहरान ‘Strait of Hormuz’ को अब सिर्फ कंट्रोल करने तक सीमित नहीं रहेगा.

Advertisement
post-main-image
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

ईरान अपने सबसे शक्तिशाली हथियार को और धार दे रहा है. ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने ऐसे बयान जारी किए हैं जिनसे साफ पता चलता है कि तेहरान अब ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को सिर्फ कंट्रोल करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सोच-समझकर और मजबूती के साथ उसका मैनेजमेंट करेगा. यह भी आशंका जताई जा रही है कि ईरान ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को लेकर और कड़े प्रतिबंध जारी कर सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी टेलीविजन पर पढ़े गए एक बयान में, मोजतबा ने कहा कि ईरान ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को संभालने के मामले में एक ‘नए फेज’ में एंट्री करेगा. इससे यह साफ संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में तेहरान का रवैया ज्यादा व्यवस्थित और ज्यादा प्रतिबंध लगाने वाला हो सकता है. 

यह एक अहम शिपिंग गलियारा है, जिससे होकर दुनिया की तेल सप्लाई का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है. पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद से ही ईरान ने इस रास्ते को बंद कर दिया था, जिससे पूरी दुनिया में तेल और गैस को लेकर संकट खड़ा हो गया है.

Advertisement

'ईरान जंग का असली विजेता'

मोजतबा खामेनेई ने अपने बयान में कहा कि ईरान जंग नहीं चाहता, लेकिन वह अपने अधिकारों को नहीं छोड़ेगा. उन्होंने इस बात को दोहराया कि तेहरान इस जंग का असली विजेता है. मोजतबा ने यह भी साफ कर दिया कि जवाबी कार्रवाई ईरान के रुख का मुख्य हिस्सा बनी रहेगी और इसे सीधे तौर पर हाल के नुकसानों से जोड़ा. उन्होंने कहा, 

"ईरान अपने दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और अपने शहीदों का बदला लेने के लिए पक्का इरादा रखता है." 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'ईरान के करीब रहेगी यूएस आर्मी... ', सीजफायर के बाद भी ट्रंप धमकी देने से बाज नहीं आ रहे

यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के 40 दिन पूरे हो गए हैं. नए सुप्रीम लीडर ने इसे ईरान और इस्लाम के दुश्मनों द्वारा किया गया एक गंभीर अपराध बताया है. उन्होंने यह भी ऐलान किया कि ईरान अगला कदम उठाने से पहले क्षेत्रीय प्रतिक्रियाओं पर बारीकी से नजर रख रहा है. उन्होंने कहा, 

"ईरान अभी भी अपने दक्षिणी पड़ोसियों से एक सही प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है, ताकि वह ‘अपना भाईचारा दिखा सके’." 

मोजतबा खामेनेई का इशारा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान जैसे देशों की तरफ था. अमेरिका और ईरान के बीच अब दो हफ्तों का एक सीजफायर लागू हो गया है. हालांकि, जमीन पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और कई बड़े मतभेद अभी भी सुलझे नहीं हैं.

वीडियो: सीजफायर के बाद अमेरिका का बड़ा दावा, मोजतबा खामेनेई पर क्या कहा?

Advertisement