The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • west asia war donald trump says US military assets around Iran

'ईरान के करीब रहेगी यूएस आर्मी... ', सीजफायर के बाद भी ट्रंप धमकी देने से बाज नहीं आ रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को नई धमकियां दी हैं. सीजफायर होने के अगले ही दिन उन्होंने आगे डील करने का तरीका बता दिया है.

Advertisement
pic
9 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026, 01:30 PM IST)
west asia war, donald trump says US military assets around Iran
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को नई धमकियां दीं हैं. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर का आज दूसरा दिन है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तेहरान को नई धमकियां दी हैं. गुरुवार, 9 अप्रैल को ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान और उसके आसपास तब तक रहेगी, जब तक दोनों देशों के बीच कोई फाइनल समझौता नहीं हो जाता. ट्रंप ने इशारा किया कि समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने पर अमेरिका की तरफ से ईरान पर बड़ा हमला हो सकता है. 

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा,

“अमेरिका के सभी जहाज, विमान और मिलिट्री के लोग, ईरान और उसके आसपास तब तक मौजूद रहेंगे, जब तक कि 'असली समझौता' पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता. इसके अलावा, अतिरिक्त गोला-बारूद, हथियार और ऐसी कोई भी चीज जो पहले से ही काफी कमजोर हो चुके दुश्मन को पूरी तरह से खत्म करने और तबाह करने के लिए सही और जरूरी हो, यह भी ईरान के आसपास ही मौजूद रहेगा.”

west asia war
(फोटो: X)

अपनी पोस्ट में, डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया कि उससे यह वादा किया गया था कि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पूरी तरह से चालू रहेगा. साथ ही सीजफायर की शर्तों के तहत ईरान कोई भी परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा. उन्होंने इशारा किया कि इन शर्तों का उल्लंघन करने पर अमेरिका एक बड़ा हमला कर सकता है. पोस्ट में लिखा गया,

“अगर, किसी भी वजह से, ऐसा नहीं होता है (यानी आखिरी समझौता नहीं होता है),जिसकी संभावना बहुत कम है, तो 'गोलीबारी शुरू हो जाएगी', जो पहले कभी की गई गोलीबारी से कहीं ज्यादा बड़ी, बेहतर और मजबूत होगी.”

ये भी पढ़ें: 'ईरान की 10 पॉइंट वाली चिट्ठी ट्रंप ने कूड़े में फेंकी... ', अब उपराष्ट्रपति ने आकर सफाई दी

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर समझौते को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए और फिर से पश्चिमी एशिया में धमाके शुरू हो गए हैं. इजरायल ने लेबनान में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए. जवाब में ईरान ने भी ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ फिर से बंद कर दिया. इस बीच, वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दावा किया कि ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खुला रखने पर सहमति दे दी है. हालांकि, ईरान की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वीडियो: ईरान-अमेरिका सीजफायर पर नेतन्याहू का बयान, ट्रंप के अकेले का फैसला था?

Advertisement

Advertisement

()