The Lallantop

हिजबुल्लाह चीफ के भतीजे की मौत, लेबनान पर हमले के बाद इजरायल का दावा

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद इजरायल ने लेबनान में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं. इन हमलों में 182 से भी ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. इजरायली सेना का दावा है कि लेबनान की राजधानी बेेरुत में हुए हमले में हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम भी मारा गया है.

Advertisement
post-main-image
इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम(फोटो में) के भतीजे को मारने का दावा किया है. (Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इजरायल ने 8 अप्रैल की रात लेबनान में 100 से अधिक ठिकानों पर हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम के पर्सनल सेक्रेटरी युसूफ हर्शी के मारे जाने की पुष्टि की गई है।
  • अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ये हमले हुए, जबकि लेबनान में हिज्बुल्लाह की मौजूदगी को लेकर विवाद थमा नहीं था।
  • इस हमले के बाद ईरान ने लेबनान में जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जबकि इजरायल ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की घोषणा की है।

इजरायल ने 8 अप्रैल की रात को लेबनान में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया. इस दौरान राजधानी बेरूत में भी हमले हुए. इजरायली सेना का दावा है कि इन हमलों में हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम का भतीजा युसूफ हर्शी मारा गया है. यूसुफ हर्शी नईम कासिम का पर्सनल सेक्रेटरी भी था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना (IDF) ने एक बयान जारी कर यूसुफ हर्शी के मारे जाने की खबर दी है. IDF ने बताया, 

Advertisement

हर्शी हिज्बुल्लाह चीफ कासिम का करीबी सहयोगी और निजी सलाहकार था. उसकी भूमिका हिजबुल्ला चीफ के ऑफिस को मैनेज करने और सिक्योरिटी संभालने की थी.

इजरायल ने 8 अप्रैल को लेबनान पर बहुत बड़ा अटैक लॉन्च किया. IDF ने बेरूत, साउथ लेबनान और ईस्ट बेका घाटी में 10 मिनट के भीतर 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया. उनका दावा है कि ये हिज्बुल्लाह से जुड़े ठिकाने थे. इन हमलों में 182 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. ये हमले अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद हुए. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इन हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लेबनान को इस समझौते में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वहां आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह मौजूद है.

Advertisement

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल का लेबनान पर हमला एक अलग युद्ध है. वहीं इजरायल ने भी कहा कि हिज्बुल्लाह के साथ उसकी लड़ाई में सीजफायर लागू नहीं होगा. इसके उलट पाकिस्तान और ईरान ने दावा किया कि सीजफायर की शर्तों में लेबनान को भी शामिल किया गया था. ईरान के सरकारी न्यूज आउटलेट्स की मानें तो तेहरान लेबनान में किए गए इजरायली हमलों का जवाब देने के लिए सख्त कदम उठा सकता है. 

हिज्बुल्लाह लेबनान में एक्टिव एक आर्म्ड मिलिशिया है. साल 1982 में इसका गठन हुआ था. इसे वेस्ट एशिया में ईरान के सहयोगी के तौर पर देखा जाता है. इजरायल समेत कई पश्चिमी देशों ने इसे आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है. साल 2024 में इजरायल ने एक एयर स्ट्राइक करके तत्कालीन हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार डाला था. नसरल्लाह ने करीब तीन दशक तक हिज्बुल्लाह का नेतृत्व किया था. उनकी मौत के बाद नईम कासिम को नया चीफ बनाया गया था.

वीडियो: ईरान अमेरिका सीजफायर के बाद इजरायल ने पाकिस्तान पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement