The Lallantop

स्टंप्स के पीछे कूदकर और वापिस घूमकर रन भाग आए क्रुणाल पंड्या

बंदे ने वो मोड़ काटा कि देखने वाले भी 'चक्कर खा गए'.

Advertisement
post-main-image
क्रुणाल पंड्या ने मजेदार काम किया है.
IPL 2019 और सीजन का 34वां मैच. मुंबई इंडियन्स और डेल्ही कैपिटल्स आमने सामने. दिल्ली का फिरोजशाह कोटला मैदान. यहां मुंबई ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 20 ओवरों में 168 रन बनाए. सबसे ज्यादा जिसने रन बनाए उसकी एक कहानी है. नाम क्रुणाल पंड्या. क्रुणाल ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली और अपने भाई हार्दिक के साथ इस बल्लेबाज ने टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पंहुचा दिया और मुंबई को मैच 40 रन से मैच जीतने में भी काम आया. मगर जरा रुकिए. कहानी ये है कि मुंबई की पारी के 20वें यानी आखिरी ओवर की आखिरी गेंद थी और दिल्ली के कगीसो रबाडा ये ओवर फेंक रहे थे. सामने क्रुणाल ये आखिरी गेंद फेस कर रहे थे. पहले ही इस ओवर में 17 रन पड़ चुके थे. रबाडा ने आखिरी गेंद शॉर्ट बॉल डाली और क्रुणाल ने इसे लेग पर खेलने की कोशिश की मगर लगी नहीं और चूंकि ये आखिरी बॉल थी, क्रुणाल पंड्या ने इस पर रन भागने की सोची. वो पहले ही इस गेंद को खेलने के लिए स्टंप्स के पीछे पहुंच चुके थे. फिर वहीं से स्टंप्स के पीछे से फेरी लगाते हुए क्रुणाल ने रन भाग लिया. ये एक लेग बाई का रन था. इसे देख हर कोई हैरान था कि क्रुणाल ने कहां से रन भागा. क्रिकेट नियमों के हिसाब से देखें तो ये गलत नहीं है. एक बल्लेबाज रन भागते हुए स्टंप्स के पीछे भी जा सकता है. मगर यहां लोचा ये है कि अगर फील्डिंग टीम बल्लेबाज के खिलाफ फील्डिंग में वाधा पैदा करने की अपील कर दे तो अंपायर इस पर कॉल ले सकते हैं. मगर यहां ऐसा कुछ हुआ नहीं और क्रुणाल की इस अजीबोगरीब रनिंग पर सब मजे लेने लगे. देखिए एक ट्विटर यूजर ने इसे कैसे बयां किया है. ऐसा ही एक वाक्या इंटरनेशनल क्रिकेट में भी हो चुका है. पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी. मैच की पहली गेंद शोएब अख्तर करवा रहे थे. सामने ब्रेड हैडिन बैटिंग कर रहे थे और वो अख्तर की उस गेंद को खेलने के लिए स्टंप्स के पीछे चले गए थे. वीडियो देखिए-

लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement