वीडियो भी देखिए-
हैदराबाद ने आखिरी ओवर में मिसफील्डिंग का जो नमूना पेश किया वो इन्हें IPL नहीं जिता सकता
ओवर में एक नहीं, दो नहीं, तीन बार गेंद छोड़ी.
Advertisement

डेविड वॉर्नर से कोई उम्मीद कर सकता है कि वो भी गेंद टपकाएंगे?
इस आईपीएल सीजन एक चीज बेहद नॉर्मल तरीके से हो रही है. वो ये कि मैच आखिरी ओवर में फंस जा रहे हैं. इतना कि टीमें 10 रन बनाने में भी हांफ जा रही हैं. दिल्ली कैपिटल्स से लेकर पंजाब और बेगलोर के साथ ये हो चुका है. 8 अप्रैल को हैदराबाद और पंजाब के मैच में भी वही स्थिति पैदा होते होते बची. हुआ ये कि हैदारबाद के 150 रनों के जवाब में पंजाब जीत के करीब पहुंच गई थी. आखिरी ओवर में पंजाब को 11 रन चाहिए थे. केएल राहुल और सैम करन क्रीज पर थे. यहां पर आकर लग रहा था कि मैच फंस जाएगा. मगर यहां हैदराबाद ने एक नहीं, दो नहीं, तीन तीन बार मिस फील्ड किया. जहां 3 रन आने थे वहां 6 आए और पंजाब का काम हो गया.
हैदराबाद के मोहम्मद नबी के हाथ में गेंद थी. सामने सैम करन थे. करन ने गेंद हिट की और सीधे लॉन्ग ऑन पर खड़े दीपक हुडा के पास गई. मगर गेंद कलेक्ट करने में हुडा ने गेंद टपका दी और एक की जगह दो रन हो गए. अगली गेंद को फिर करन ने खेला. लॉन्ग ऑफ की तरफ गेंद गई जहां इस बार मनीष पांडे तैनात थे. गेंद रोकी और कलेक्ट नहीं कर पाए. इतने में उधर फिर एक की जगह दो रन हो गए. जीत के लिए अब 4 गेंदों पर 7 रन बचे थे. तीसरी गेंद पर सिंगल आया और चौथी पर केएल राहुल ने चौका जड़ दिया. इससे पंजाब जीत के मुहाने पर पहुंच गया. मगर हैदराबाद की घटिया फील्डिंग की एक मिसाल अभी बाकी थी. वो भी उस फील्डर के हाथों जो अपनी चुस्त फील्डिंग के लिए जाना जाता है. यानी डेविड वॉर्नर ने इस बार गेंद कलेक्ट नहीं की. एक की जगह दो रन मिले पंजाब को. वहां पंजाब ये मैच एक गेंद रहते ही जीत गया. सैम करन हवा में कूदकर हाथ झटकते दिखे और केएल राहुल ने भी अपने अंदाज से जीत जाहिर की. इस आखिरी ओवर में हैदराबाद की तरफ से जो मिसफील्ड दिखे उसी के चलते पंजाब पर प्रेशर नहीं बना और हैदराबाद फाइट नहीं दे सका.
वीडियो भी देखिए-
वीडियो भी देखिए-
Advertisement












