लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-
धोनी को जीता हुआ मैच हारता देख सबसे ज्यादा खुश बांग्लादेश होगा
बांग्लादेश में रात से जश्न चल रहा है क्या?
Advertisement

शारदुल ठाकुर को दौड़ने की प्रैक्टिस करवा रहे होंगे धोनी.
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच का ये मैच शायद ही एमएस धोनी कभी भूल पाएंगे. वैसे भूलने तो वो अपनी टीम को भी नहीं देंगे क्योंकि हार ही इतना नजदीक जाकर मिली है कि भूले नहीं भूला सकते. सीजन के इस 39वें मैच में बेंगलोर ने पहले 161 रन बनाए और फिर जवाब में धोनी की टीम फुस होती दिखी थी. मगर खुद कप्तान झंड़ा गाड़ कर खड़े हो गए और अकेले दम पर टीम को जीत के एकदम करीब ले गए. इतने करीब कि आखिरी ओवर में 26 रन चाहिए थे. ये देखने में बहुत बड़ा टास्क लगता है मगर धोनी क्रीज पर थे और उमेश यादव का ओवर था. पहली गेंद पर धोनी ने चौका जड़ दिया. दूसरी पर धोनी ने छक्का जड़ दिया. तीसरी गेंद पर धोनी ने फिर छक्का जड़ दिया. यानी पहली तीन गेंदों पर 16 रन पड़ गए. अब आखिरी तीन पर 10 रन चाहिए थे. चौथी पर दो रन भागे, पांचवीं पर छक्का जड़ दिया. अब आखिरी गेंद पर सिर्फ 2 रन चाहिए थे और स्ट्राइक भी धोनी के पास ही थी. दुनिया में कोई कह ही नहीं सकता कि धोनी यहां से मैच नहीं जितवा सकते. मगर आखिरी गेंद पर वो हुआ जिसकी किसी को दूर दूर तक शंका नहीं थी. धोनी आखिरी गेंद मिस कर गए और बाई का रन लेने भाग पड़े. उधर पार्थिव पटेल के गलव्स में गेंद थी और उन्होंने सीधे स्टंप्स पर दाग दी. शारदुल ठाकुर रन आउट हो गए. वो लाइन से सिर्फ 12 सेंटीमीटर दूर रह गए. अब यहां एक जीता जिताया मैच चेन्नई इस 12 सेंटीमीटर की दूरी से हार गई. टीवी स्क्रीन पर बार बार ये विजुअल चलने लगा. ये वो विजुअल है जिसे चेन्नई सुपर किंग्स कभी भूल नहीं पाएगी. कम से कम एक रन ही हो जाता तो मैच सुपर ओवर में चला जाता. मगर यहां तो मैच हारना पड़ा और धोनी की ये मजेदार 48 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी बेकार चली गई. आखिरी ओवर की एक्साइटमेंट यहां देखिए-
मगर अब जिस तरह धोनी की टीम ने मैच खोया, ठीक वैसे ही बांग्लादेश ने भी हारा था. वो भी धोनी के हाथों. याद कीजिए 2016 का वर्ल्ड टी20 का वो मैच जो चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था. वो वर्ल्ड टी 20 का 25वां मैच था. इंडिया के 147 के जवाब में बांग्लादेश ने 145 बना लिए थे. आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे बांग्लादेश को जीत के लिए. हार्दिक पंड्या की गेंद पर शुभगत होम ने बल्ला अड़ाने की कोशिश की मगर लगा नहीं और बाई का रन लेने भाग पड़े मगर धोनी बिजली से भी तेज गति में दौड़कर मुस्तफिजुर रहमान को रन आउट कर गए. इस तरह आखिरी गेंद पर बांग्लादेश के इस विकेट के साथ वो मैच इंडिया 1 रन से जीत गई थी. पूरे बांग्लादेश में गम छा गया था. धोनी की फुर्ती की खूब तारीफ हुई थी. मगर क्रिकेट है, घूम फिर कर कई चीजें अपने ही सामने आ जाती हैं. सो धोनी भी इस तरह से हार का शिकार हो गया.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-
Advertisement













