The Lallantop

मांकडिंग पर लगातार घिर रहे आर अश्विन ने एक कायदे की बात कही है

जोस बटलर को रन आउट करने का विवाद थमा नहीं है.

Advertisement
post-main-image
आज तक से बात करते हुए आर अश्विन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि मांकडिंग को गलत क्यों कहा जा रहा है.
IPL 2019 की शुरुआत में ही एक विवाद हो गया जो अभी तक पीछा नहीं छोड़ रहा है. पीछा आर अश्विन का किया जा रहा है. किंग्स इलेवन पंजाब के इस कप्तान ने जोस बटलर को मांकड़ रन आउट किया था जिसे ज्यादातर लोगों ने खेल भावना के खिलाफ बताया. मगर क्रिकेट के नियमों के मुताबिक ये सही है. अब आर अश्विन जहां भी जा रहे हैं, मीडिया से लेकर फैन्स भी इसी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. अब आज तक से बात करते हुए आर अश्विन ने इस पर कहा है कि जैसा कि मैंने उस दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ये उस वक्त की गहमागहमी में हुई त्वरित प्रतिक्रिया थी. ये कोई प्लैन नहीं था कि बटलर क्रीज से बाहर जाएंगे और उन्हें इस तरह आउट कर देंगे. वो उस मैच में चार-पांच बार बाहर निकल चुके थे. क्रिकेट नियमों में साफ लिखा है कि अगर कोई बैट्समैन क्रीज से बाहर निकलता है तो गेंदबाज उसे रन आउट कर सकता है. बल्लेबाज को क्रीज के भीतर ही रहना होगा. " Untitled design (13) अश्विन ने ये भी कहा, "मेरे लिए सबसे जरूरी है कि मेरी अंतरात्मा क्या कहती है. और मेरी अंतरात्मा इस मामले में एकदम साफ है. जो लोग मुझे जानते हैं वो ये बात कभी नहीं मानेंगे कि मैं कुछ गलत कर सकता हूं. आप ये नहीं कह सकते कि मैं इस एक घटना के चलते विलेन बन गया. खेल में जो नियम मौजूद है, मैंने उसी का फायदा उठाकर बल्लेबाज को आउट किया. अगर किसी को लगता है कि मैंने गलत किया और मांकडिंग खेलभावना के खिलाफ है. तो मुझे कोसने की बजाए उस नियम को बदलिए जो क्रिकेट रूल बुक में मौजूद है." जाते जाते अश्विन ये भी कह गए कि क्रिकेट में एक मसला है जो मुझे असहज करता है वो ये कि क्रिकेट में गेंदबाजों को दबाया जा रहा है. जब एक गेंदबाज का पैर लाइन से एक इंच भी बाहर जाता है तो उसे नो-बॉल दे दिया जाता है. तो फिर एक बल्लेबाज को ये ढील कैसे दी जा सकती है कि वो गेंदबाज के हाथ से गेंद निकलने से पहले ही 22 गज की पट्टी पर दौड़ने के लिए निकल पड़े." वीडियो देखिए-

लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-

Advertisement
Advertisement