कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसल इस सीजन में गज़ब के फॉर्म में हैं. बैटिंग करते हुए उन्होंने विरोधी टीम के नाक में दम कर रखा है. इस सीजन में अब तक 257 रन बना चुके हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. रसल ने इस आईपीएल में अब तक 25 छक्के लगाए हैं. इस मामले में तो कोई इनके आस-पास भी नहीं है. 9 मार्च को चेन्नई और कोलकाता के बीच मैच खेला गया, जिसे चेन्नई से आसानी से जीत लिया. इस मैच से ठीक पहले धोनी ने रसल को लेकर बातचीत की थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें धोनी कहते हैं-
मुझे उस भयानक रात को फिर से याद करना होगा? मुझे फिर रसल की वो इनिंग्स याद करनी पड़ेगी. हमें कुल 9 फील्डर मिलते हैं. एक बॉलर और एक विकेटकीपर होता है. इन 9 में से 4 फील्डर को सर्कल के अंदर रखना होता है बाकी सारे फील्डर सर्कल के बाहर होते हैं. मैदान के बाहर कोई फील्डर रखने का नियम नहीं है. वो कौन ऐसा बंदा है जो इतने छक्के मारता है.
वीडियो देखिए.
चेन्नई के खिलाफ इस मैच में भी रसल ने शानदार पारी खेली. 44 गेंदों में 50 रन बनाकर नॉट आउट रहे. इस इनिंग्स में रसल से 5 चौके और 3 छक्के लगाए. रसल ने कोलकाता की टीम को 108 के स्कोर तक पहुंचाया. अगर कोलकाता की टीम का स्कोर सही रहता तो रसल शायद और ज्यादा खतरनाक होते.
धोनी किस मैच की बात कर रहे हैं? 10 अप्रैल को आईपीएल 2018 का पांचवां मैच खेला गया था. इस मैच में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए थे. इस मैच में रसल ने 36 गेंदों में नॉट आउट 88 रन बनाए थे. इस इनिंग्स में 1 चौका और 11 छक्के शामिल थे. चेन्नई की टीम ने 203 का टारगेट 1 गेंद रहते अचीव कर लिया था. चेन्नई की टीम भले वह मैच जीत गई हो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को रसल की वह खतरनाक इनिंग्स आज भी याद है.
वीडियो- विराट कोहली की टीम RCB ने हार के मामले में 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है