The Lallantop

शेन वॉर्न से लगी सिर्फ एक शर्त के चलते मैथ्यू हेडन क्या से क्या हो गए

क्रिकेटर्स से जुडी इस खबर में शर्त, घूस और बेमांटी जैसी चीज़ें हैं, लेकिन फिर भी आपको मुस्कुराता छोड़ जाएगी.

Advertisement
post-main-image
लेफ्ट वाली तस्वीर मैथ्यू हेडन की है, जबकि राइट वाली मैथ्यू हेडन की.
मैथ्यू हेडन. पूर्व क्रिकेटर. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखते हैं. आईपीएल के लिए भी खेला. चेन्नई की तरफ से. अब चेन्नई की टीम के ऑफिशियल मेंबरान में से एक हैं. मतलब खेलते नहीं लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स को इनका बाहरी समर्थन हासिल है. कमेंट्री वगैरह करते हैं. और यूं जहां भी चेन्नई की टीम होती है वहां आप भी होते हैं. टीम को आपकी दरकार रहती है. अब अगर आप आईपीएल फॉलो करते हैं तो आपको पता ही होगा कि कोई भी टीम अपने होम ग्राउंड में सबसे ज़्यादा मैच खेलती है. मतलब ये कि मैथ्यू हेडन भारत में इन दिनों सबसे ज़्यादा समय चेन्नई में बिताते होंगे.
और आप इतना सारा समय घर में रहकर तो नहीं बिता सकते न. घर भी कहां हॉटेल. तो इसलिए आप निकल पड़े बाहर घूमने के लिए. लेकिन आप कोई टॉम डिक ऐंड हैरी तो हैं नहीं. इसलिए आप जहां कहीं भी जाएंगे भीड़, जिसे अंग्रेजी में फैन फॉलोइंग भी कह दिया जाता है, आपके पीछे-पीछे चलेगी. पीछे ही नहीं आपके साथ, आपके आगे, आपके आजू-बाजू हर जगह.
इसलिए मैथ्यू ने चेन्नई घूमने लेकिन भीड़ के हत्थे न चढ़ने के लिए एक ओल्ड स्कूल आईडिया निकाला. वो आईडिया जो हम 'रब ने बना दी जोड़ी' से लेकर 'चाची 420' तक न जाने कितनी ही बॉलीवुड फिल्मों में देखते आए हैं. लेकिन आईडिया पुराना होकर भी - 60% of the time, it works every time.
एक आईडिया जो आपकी ज़िंदगी तो नहीं लेकिन आपका भेष ज़रूर बदल देता है. क्यूंकि आईडिया ही भेष बदलने का है. तो मैथ्यू अंकल पहुंच गए चेन्नई के टी नगर स्ट्रीट मॉल में. और वो भी हिंदुस्तानी अटायर में. लुंगी. हैट. पिंक कलर की शर्ट. बिना बटन वाली. और चेहरे पर चिपका ली घनी दाढ़ी. अब मज़ाल कोई गेस कर ले कि मैथ्यू हेडन दरअसल मैथ्यू हेडन हैं.
यकीन नहीं आता ये वही किशन आई मीन हेडन है. यकीन नहीं आता ये वही किशन आई मीन हेडन है.

मैथ्यू की मानें तो ये पिंक कलर की 'शर्ट' उन्होंने एक 'शर्त' के चलते पहनी. उन्होंने अंग्रेजी के एक प्रमुख अख़बार टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बतया कि ये सब भेष परिवर्तन उन्होंने शेन वॉर्न के साथ लगी शर्त के चलते किया. दरअसल वॉर्न ने उन्हें चैलेंज किया था कि एक हज़ार या उससे कम रुपयों में अमुक-अमुक चीज़ें खरीद के लाओ. शर्त हेडन ने जीती. लेकिन बेमांटी करके. घूस देकर. उन्होंने चेन्नई के ही एक लोकल लड़के को पकड़ा, उसे सौ रुपए दिए और शॉपिंग में हेल्प करवाने के लिए कहा.
और चोरी पर सीनाजोरी 'देखिए' कि वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर दीं.  यहां पर 'देखिए' शब्द लिटररी है. क्यूंकि वीडियो और तस्वीरों से भरी वो  इंस्टाग्राम पोस्ट हमने नीचे एम्बेड कर दी है. लुत्फ़ उठाइए -


वीडियो देखें:

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन पैसा बसूल साबित हो रहे हैं -

Advertisement

Advertisement
Advertisement