The Lallantop

KKR मैच जरूर हारी लेकिन कार्तिक अपना वर्ल्ड कप सलेक्शन सही साबित कर गए

पहले 10 ओवरों में 49 रन थे, अगले 10 में 126 मार दिए.

Advertisement
post-main-image
कार्तिक में क्लास भी है और अटैक भी.
IPL 2019 का 43वां मैच. कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में हुआ. ईडन गार्डन्स का मैदान था और यहां पहले बैटिंग करने आई केकेआर की हालत खराब थी. वरुण एरॉन ने दोनों ओपनरों यानी क्रिस लिन और शुभमन गिल को पहले 5 ओवरों में ही बोल्ड मारा था. इसके बाद जोफ्रा आर्चर और श्रेयस गोपाल ने रन बनाने का कोलकाता को मौका नहीं दिया. आलम ये था कि कोलकाता ने 10 ओवरों में सिर्फ 49 रन बनाए और तीन विकेट खो दिए थे. मगर यहां 11वें ओवर से स्टेरिंग दिनेश कार्तिक के हाथ में आया और इस श्रेयस गोपाल के इस ओवर में 25 रन कूट दिए. पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर चौका, तीसरी पर चौका, चौथी पर चौका औऱ आखिरी पर छक्का पड़ा. देखते ही देखते दिनेश कार्तिक खुंखार हो गए. वो हर बॉलर के खिलाफ चौके-छक्के बरसाने लगे. आलम ये था कि जहां पहले 10 ओवरों में कोलकाता के सिर्फ 49 रन बने थे, अगले 10 ओवरों में 126 रन पड़े और स्कोर 175 हो गया. कार्तिक आखिर तक टिके रहे और194 के स्ट्राइक रेट से 50 गेंद खेलकर 97 रन बना गए. 7 चौके लगाए और 9 छक्के मारे. उनाडकट, जोफ्रा आर्चर औऱ श्रेयस गोपाल की गेदों को बड़ी ही सहजता से बाउंड्री पार उड़ता हुआ पहुंचाया. ये देखकर यकीनन इंडिया चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद खुश हो रहे होंगे कि वर्ल्ड कप टीम में दिनश कार्तिक को जगह देकर गलती नहीं की है. आखिरी ओवर में जयदेव उनाडकट की तीन गेंदों पर 16 रन कूट दिए और अगर ओवर की आखिरी गेंद को भी सही से कनेक्ट कर लेते तो दिनेश कार्तिक का ये पहले आईपीएल शतक होता. साथ ही केकेआर के लिए ब्रेंडन मैक्कलम के शतक के बाद दूसरा शतक होता. मैक्कलम ने 2008 के उस शुरुआती मैच में 158 रनों की पारी खेली थी. आज तक कोई केकेआर प्लेयर उसके नजदीक नहीं पहुंच पाया. कार्तिक की ये 97 रनों की नाबाद पारी केकेआर का दूसरा बेस्ट इंडीविजुअल स्कोर है.
लल्लनटॉप वीडियो देखिए-

Advertisement
Advertisement