The Lallantop

दीपक चाहर ने 24 गेंदें फेंकी जिनमें 20 पर बैट्समेन हिल भी नहीं पाए

डॉट बॉल्स के मामले में IPL के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं.

Advertisement
post-main-image
दीपक चाहर ने इस मामले में आशीष नेहरा को पीछे छोड़ दिया है.
ये दुनिया को पता है कि क्रिकेट पूरी तरह से बल्लेबाजों का गेम होता जा रहा है. टी20 क्रिकेट में तो ये बात सौ फीसद सच साबित होती दिख रही है. 20 ओवरों में 50 ओवरों वाला स्कोर हम देख ही चुके हैं. बल्लेबाज पूरी तरह डोमिनेट कर रहे हैं. मगर इसी बीच कुछ गेंदबाज भी मजेदार चीजें कर जाते हैं. अभी कुछ दिन पहले अपना पहला मैच खेल रहे मुंबई इंडियन्स के अलज़री जोसेफ ने 12 रन देकर 6 विकेट ले लिए थे. मगर आज बात चेन्नई के उस गेंदबाज की जिसने कोलकाता के खिलाफ मैच में अपने स्पेल के 4 ओवर डाले यानी 24 गेंद और उनमें 20 गेंद डॉट बॉल रहीं. समझ रहे हैं इसका मतलब? इस गेंदबाज ने अपनी 24 गेंदों में से 20 पर कोई रन बनने नहीं दिया. सिर्फ 4 गेंदों पर रन पड़े. दीपक चाहर का 20 डॉट बॉल्स का ये एक रिकॉर्ड बन गया है. IPL के इतिहास में पहली बार किसी ने 20 डॉट बॉल डाली हैं. चाहर से अलावा इसी सीजन ये रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के युजवेंद्र चाहल और चेन्नई सुपरकिंग्स के इमरान ताहिर के नाम था. दोनों ने 24 में से 18 गेंदें डॉट फेंकी थीं. मगर ओवरऑल रिकॉर्ड में दीपक चाहर के बाद आशीष नेहरा ने 2009 और मुनाफ पटेल ने भी 2009 में 19-19 डॉट बॉल फेंकी थीं. दीपक चाहर के चार ओवरों में ऐसे पड़ीं 20 डॉट बॉल- - कोलकाता के खिलाफ मैच में पहला ओवर चाहर को मिला. चाहर ने पहली चार गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया. पांचवीं पर सिंगल गया और ओवरथ्रो के चार रन चले गए. आखिरी गेंद पर दीपक चाहर ने क्रिस लिन को आउट कर दिया. - चाहर के दूसरे ओवर में एक वाइड का रन गया और बाकी किसी गेंद पर रन नहीं पड़ा. उल्टा विकेट भी ले लिया. - चाहर के तीसरे ओवर में दो गेंदों पर दो चौके पड़े, बाकी की चार गेंदें डॉट बॉल थीं. इसमें भी एक विकेट गिराया. - फिर पारी का 19वां ओवर हाथ लगा. 6 गेंदों में से 5 डॉट गईं, एक पर छक्का पड़ा. इस तरह दीपक चाहर की सिर्फ 4 गेंदों पर बल्लेबाजों ने रन बनाए. बाकी 20 गेंदें डॉट रहीं.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement