लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-
वो आखिरी 18 गेंदें जिनमें डिविलियर्स और स्टोइनिस ने 64 रन कूटकर RCB में जान फूंक दी
कोहली की टीम कह रही है- पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.
Advertisement

कोहली को अपने इन दो शेरों पर नाज़ है.
विराट कोहली की RCB गजब फॉर्म में आ गई है. अपने पिछले चार मैच आखिरी ओवर में जीत लिए हैं. यानी जिसे कहते हैं नेल बाइटिंग फिनिश वो कर रही है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर. अपने होम ग्राउंड पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सीजन का 42 मैच खेलने उतरी आरसीबी ने अपने लिए ये मैच पारी के आखिरी तीन ओवरों में बना लिया था. 17 ओवर खत्म होने के बाद बेंगलोर 138/4 था. एबी डिविलिर्स 34 गेंदों पर 46 बना चुके थे और मार्कस स्टोइनिस 26 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे थे. यहां से ये उम्मीद थी कि ज्यादा से ज्यादा स्कोर 160-170 के बीच जाएगा. मगर दोनों ने जो गियर बदला तो सब देखते रह गए. # 18वां ओवर साउथ अफ्रीका से आए हार्डस विल्जन का था. सामने स्टोइनिस थे. पहली गेंद पर सिंगल आया. दूसरी पर डिविलियर्स ने चौका जड़ा, तीसरी पर डिविलियर्स ने छक्का टांग दिया. गेंदबाज की लाइन लेंथ इतनी बिगड़ गई कि अगली दो गेंद वाइड फेंक दीं. फिर एक खाली निकली और आखिरी पर दो रन आए. यानी इस ओवर में 16 रन पड़े. स्कोर हो गया 154/4. # 19वां ओवर. गेंद मोहम्मद शमी के हाथ में थी. स्ट्राइक पर डिविलियर्स औऱ पहली गेंद पर बाई का रन मिला. अगली पर फिर बाई. फिर डिविलियर्स ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का टांग दिया, अगली गेंद पर फिर ताबड़तोड़ छक्का. उससे अगली यानी पांचवी गेंद पर एक और छक्का. लाइन से तीन छक्के डिविलियर्स ने टांग दिए. आखिरी गेंद पर लेग बाई का रन आया. इस ओवर में 21 रन पड़े. स्कोर हो गया 175/4. वीडियो देखिए-
# 20वां ओवर. इस मैच का सबसे मजेदार ओवर. गेंद थी हार्डस विलजोन के हाथ में. सामने डिविलिर्स. पहली गेंद पर छक्का. और दोनों के बीच में 100 रनों की पार्टनशिप भी पूरी. दूरी पर सिंगल के साथ स्टोइनिस आ गए. तीसरी गेंद पर स्टोइनिस ने चौका जड़ दिया. चौथी पर लॉन्ग पर छक्का. पांचवीं पर चौका. और फिर आखिरी गेंद को भी स्टोइनिस ने छक्के के लिए बाउंड्री पार पहुंचा दिया. इस ओवर में पड़े 6,1,4,6,4,6 यानी कुल 27. स्कोर पहुंच गया 202/4. तीन ओवरों में स्कोर 134 से 202 हो गया. तीन ओवरों में बने 64 रन. एबी डिविलियर्स और मार्कस स्टोइनिस के बीच 121 रनों की इस साझेदारी ने आरसीबी का काम बना दिया. डिविलियर्स ने 44 गेंदों पर 82 रन कूटे और स्टोइनिस ने 34 पर 46 मार दिए. दोनों ने कुल 10 छक्के मारे. डिविलिर्स ने 7 और स्टोइनिस ने 3 छक्के मारे हैं. एक मजेदार टोटल पंजाब के सामने रख दिया. जवाब में पंजाब ने इसके नजदीक पहुंचने की कोशिश की मगर 185/7 ही बना पाए. बेंगलोर 17 रन से जीत गई. ये आरसीबी के लिए चौथी जीत है. अभी भी टीम के 3 मैच बचे हैं और अगर आरसीबी ने ये तीनों मैच भी जीत लिए तो वो प्लेऑफ में पहुंच सकती है. अभी आरसीबी के 8 पॉइंट्स हैं. अगर ऐसा हुआ तो अपने आप में ये कोहली की छाती पर एक तमगे से कम नहीं होगा.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-
Advertisement











