The Lallantop

ससुराल में टॉयलेट नहीं था, दुल्हन ने बदला दूल्हा

बताया, विद्या बालन के शौचालय वाले ऐड से इंस्पायर हुई.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
निर्मल भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री का नारा 'जहां सोच, वहां शौचालय' इस कदर रंग ला रहा है, कि अब लड़कियां शादी तोड़ने को तैयार हैं. मजाक नहीं कर रहे. कानपुर की इस लड़की ने शादी के चार दिन पहले अपना दूल्हा बदल लिया. और शादी की तय तारीख पर, यानी रविवार को नए दूल्हे से शादी की. और दूल्हा बदलने की वजह ये कि पिछले दूल्हे के घर में टॉयलेट नहीं था. 22 साल की नेहा श्रीवास्तव की शादी हिमांशु नाम के लड़के से होने वाली थी. लेकिन शादी के चार दिन पहले लड़की को पता चला कि दूल्हे के घर में टॉयलेट नहीं है. असल में दूल्हे के घर वालों ने टॉयलेट बनवाने का वादा किया था. लेकिन पूरा नहीं किया. तो नेहा ने शादी करने से मना कर दिया. नेहा कहती है कि वो विद्या बालन के शौचालय वाले ऐड से प्रभावित हैं. https://www.youtube.com/watch?v=oBKeZmJeoy4 नेहा के इस हिम्मत भरे फैसले को देख सर्वेश नाम के लड़के ने उसे प्रपोज कर डाला. और नेहा ने हां कह दिया. और हो गई शादी तय. Watchdog_2624 कमाल की बात ये कि नेहा और उसके पति सर्वेश, दोनों के घर वालों ने नेहा के फैसले का सम्मान किया. हम भी उम्मीद करते हैं कि मैगी नूडल की तरह हुई ये 'इंस्टेंट मैरिज' खूब अच्छी चले. अच्छी बात है कि लड़कियां अपने हाइजीन को लेकर जागरूक हो रही हैं. कानपुर की नेहा को हमारा भी सलाम.

Advertisement
Advertisement