The Lallantop

सैफ और करीना के नए महल की तस्वीर देखकर आंखें चौंधिया गईं

फिर बहुत देर तक अपने हाल पर रोना आया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सैफ अली खान भले ही एक्टिंग कर पाएं या न कर पाएं. लेकिन उनका रौला बना रहता है. बंदे की लाइफ तो देखो. मां बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस. और पापा नवाब, जो बहुत बड़े क्रिकेटर भी थे. सैफ अली अली खान एक नवाबी परिवार में पैदा हुए और अब वो डैडी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.
हरियाणा में उनकी एक खानदानी हवेली हुआ करती थी. जिसे इब्राहीम कोठी के नाम से जाना जाता था. ये कोठी नीमराना होटल वालों की प्रॉपर्टी हो गई थी. नीमराना होटल वाले हेरिटेज हवेलियों में बने अपने होटलों के लिए जाने जाते हैं. हां, तो हरियाणा के इस महल को सैफ अली खान ने अब वापस ले लिया है.
बताते हैं कि हवेली की कीमत कुल 800 करोड़ रुपये हैं. और महल की तस्वीरें देखकर दिमाग ख़राब हो जाता है. और हां, अपनी हालत पर रोना भी आता है. (ऊपर वाले गाने में दिखाया गया घर अगर 'छोटा' है तो मैं तो मेरे घर को आप चूहे का बिल कह सकते हैं) देखिए कैसा दिखता है इनका घर. और कैसा नहीं दिखता है हम सबका घर. 1. 10 2. 1 3. 9 4. 2 5. 8 6. 4 7. 7 8. 6

Advertisement
Advertisement