The Lallantop

धोनी के खिलाफ ट्वीट कर ट्रोल हुए हर्ष गोयनका ने एक बार फिर वैसा ही कुछ किया है

इस बार मामला क्रिकेट नहीं देश से जुड़ा हुआ है.

Advertisement
post-main-image
धोनी के खिलाफ इसी ट्वीट की वजह से खासे ट्रोल हो गए थे हर्ष.
भारत के एक बड़े उद्योगपति हैं. हर्ष गोयनका. सिएट टायर समेत 15 कंपनियों का ग्रुप है आरपीजी एंटरप्राइजेज़. उसी के मालिक हैं. अपने ट्वीट्स की वजह से खबरों में बने रहते हैं. आईपीएल के पिछले सीज़न में धोनी की परफॉर्मेंस पर किए ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर कायदे से गरियाए गए थे. महेंद्र सिंह धोनी राइज़िंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेलते थे, जिसके मालिक हर्ष के भाई संजीव गोयनका हैं. तो ऐसे इनका बेसिक इंट्रो हो गया. हर्ष एक बार फिर चर्चा में हैं. क्यों, ये आगे पढ़िए.
गोयनका के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर बहुत घमासान मचा था.
गोयनका के इसी ट्वीट के बाद ट्विटर पर बहुत घमासान मचा था.

हर्ष ने 17 जनवरी को एक ट्वीट किया. अपने एक सर्वे के बारे में. सर्वे में हर्ष ने लोगों से पूछा था -
'26 जनवरी क्या है?'
जवाब में 93.7 % फीसद लोगों का जवाब था-
'ड्राई डे'
इसपर भाई साब का कहना है कि ये बहुत ही डिस्टर्ब करने वाले आंकड़े हैं. हमें उन 6.3 % लोगों के लिए जल्द से जल्द शिक्षा व्यवस्था मुहैया करानी चाहिए. एक बार वो ट्वीट भी देख लीजिए:

I casually made a survey asking people..

Advertisement
What is on 26th Jan..??
93.7% replied "Dry day."
This is disturbing.
We have to educate remaining 6.3% immediately !! ( WA)
— Harsh Goenka (@hvgoenka) January 18, 2018


चुटकुला तो बहुत घिसा-पिटा है. लेकिन हर्ष बड़े आदमी हैं तो लोग पढ़ रहे हैं. जिन लोगों के लिए 26 जनवरी की महत्ता महज़ एक ड्राय डे भर तक है, उनके लिए हम इस दिन घटी विश्व की 5 बेहद जरूरी घटनाओं का ज़िक्र यहां कर रहे हैं:
#0. इस दिन सन 1950 में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश गणतंत्र बना था. तकरीबन 200 साल किसी दूसरे देश के संविधान के मुताबिक चलने के बाद इस देश ने इस रोज़ अपना देसी संविधान लागू किया था. इस देश को भारत या इंडिया कहते हैं. मोदी जी यहीं के प्रधानमंत्री हैं.
मोदी जी जिस देश के प्रधानमंत्री हैं, उसे ही शास्त्रों में भारत कहा गया है.
मोदी जी जिस देश के प्रधानमंत्री हैं, उसे ही शास्त्रों में भारत कहा गया है.

#1. 1905 में 26 जनवरी को ही विश्व का सबसे बड़ा 3,100 कैरट (तकरीबन 600 ग्राम) का 'कुलीनन' हीरा मिला था. इसे साउथ अफ्रिका की प्रीटोरिया स्थित प्रीमीयर खान से निकाला गया था.
दुनिया का सबसे भारी कुलिनन हीरा.
दुनिया का सबसे भारी कुलीनन हीरा.

#2. साल 1926 में 26 जनवरी के दिन टीवी के अविष्कारक जॉन लोगी बेयर्ड ने अपने सबसे महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट टेलीविजन का डेमोन्स्ट्रेशन किया था. मतलब बेयर्ड टीवी को पहली बार पब्लिक में लेकर आए थे. दिखाने के लिए.
पहली टीवी मशीन के साथ जॉन लोगी बेयर्ड.
पहली टीवी मशीन के साथ जॉन लोगी बेयर्ड.

#3. 1965 में 26 जनवरी को ही 'हिंदी', भारत की अधिकारिक भाषा घोषित की गई थी.
आंख बंद कर के बोल लेते हैं आप ये?
आंख बंद कर के बोल लेते हैं आप ये?

#4. 1992 में आज ही के दिन कोल्ड वॉर समाप्त करने की कवायद शुरू हुई थी. सोवियत संघ के विघटन (माने टूटने) के बाद पहले रूसी राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने परमाणु हथियारों के निशाने से अमरिकी राज्यों को हटाने का ऐलान किया था.
अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ येल्तसिन.
अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ येल्तसिन.

#5. ऑस्ट्रेलिया में 26 जनवरी 'ऑस्ट्रेलिया दिवस' के रूप में मनाया जाता है. इसे वहां का ऐनुअल डे माना जाता है. 1788 में इसी दिन ब्रिटेन के जहाज़ों का पहला बेड़ा ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था और सिडनी कोव गवर्नर आर्थर फिलिप ने ब्रिटिश झंडा फहराया था.
26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया डे के रूप में मनाया जाता है.
26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया डे के रूप में मनाया जाता है.



ये भी पढ़ें:
कुमार विश्वास पर जेटली और केजरीवाल की गुप्त बात हुई लीक!

पद्मावत' से बैन हटाकर सुप्रीम कोर्ट ने बहुत कायदे की बात कही है

जब बीच गाने में अरिजीत सिंह ने आपा खोया, गाली देने लगे

लड़की ने कत्ल किया, हथियार इस सेल्फी में दिख गया और पकड़ ली गई



वीडियो देखें:  ऊँ पर्वत पर जनवरी में ऊँ दिखना खतरनाक है 

Advertisement
Advertisement