The Lallantop

भारत के महेंद्र मखीजानी ने अमेरिकी बैंकर्स को 'सेक्स पार्टियां' देकर 959 करोड़ का घपला कर दिया

Mahender Makhijani Bank fraud: अमेरिका में भारतीय मूल के 44 वर्षीय महेंद्र मखीजानी को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उन्होंने इंश्योरेंस पॉलिसी के टाइटल रिकॉर्ड में हेरफेर करके एक बैंक के साथ लगभग 100 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी की. मखीजानी ग्रीन कार्ड पर अमेरिका में रह रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
मखीजानी ग्रीन कार्ड पर अमेरिका रह रहे हैं. (फोटो-एक्स)

अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र मखीजानी को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उन्होंने इंश्योरेंस पॉलिसी के टाइटल रिकॉर्ड में हेरफेर करके एक बैंक के साथ लगभग 100 मिलियन डॉलर (करीब 959 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी की.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मखीजानी पर ये भी आरोप है कि उन्होंने ड्रग्स और सेक्स पार्टियां आयोजित कीं. बाद में पार्टी में शामिल लोगों को ब्लैकमेल किया. इस तरह अपने स्टाफ और सहयोगियों पर भी नियंत्रण बनाए रखा. महेंद्र मखीजानी ग्रीन कार्ड पर अमेरिका रह रहे हैं. दोषी पाए जाने पर उन्हें अधिकतम 30 साल की जेल हो सकती है. 

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया के फर्स्ट असिस्टेंट यू.एस. अटॉर्नी बिल एसायली ने एक्स पर बताया,

Advertisement

“कोरोना डेल मार में रहने वाले भारत के कानूनी स्थायी निवासी महेंद्र मखीजानी को इस बुधवार (10 जून, 2026) सुबह गिरफ्तार किया गया. आपराधिक शिकायत के आधार पर उन्हें अरेस्ट किया गया. उन पर एक बैंक के साथ लगभग $100 मिलियन की धोखाधड़ी करने का आरोप है.”

मखीजानी न्यूपोर्ट बीच स्थित कंपनी 'कैंटर ग्रुप V LLC' को कंट्रोल करते हैं. कंपनी का बैंक के साथ लोन का लेन-देन है. उनके एग्रीमेंट की शर्तों के तहत, बैंक ने कैंटर को रियल एस्टेट से सुरक्षित लोन शुरू करने या खरीदने के लिए लगभग $100 मिलियन दिए थे. फिर कैंटर को उन लोन और उनसे जुड़ी सिक्योरिटी (कोलेटरल) को बैंक के पास गिरवी रखना था. और लोन से मिलने वाली रकम से बैंक का पैसा वापस करना था.

मगर उन्होंने यहां धोखाधड़ी की. बताया गया कि महेंद्र मखीजानी ने सितंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच कथित तौर पर टाइटल इंश्योरेंस पॉलिसी में हेरफेर की. ताकि दिखाया जा सके कि कैंटर का उस रियल एस्टेट पर पहला अधिकार (फर्स्ट लीन पोजीशन) है. जबकि असल में दूसरे लेनदार उनसे आगे थे. मखीजानी और उनके एक जूनियर ने दस्तावेजों में जालसाजी की, मेटाडेटा बदला और पीड़ित बैंक को नकली रिकॉर्ड सौंपे. साथ ही, कॉल और स्प्रेडशीट के जरिए गुमराह करने वाली जानकारी भी दी.

Advertisement

मखीजानी पर ये भी आरोप है कि उन्होंने बैंक के प्रतिनिधियों के साथ कई टेलीकॉन्फ्रेंस के दौरान उन जरूरी मुद्दों को लेकर झूठ बोला जिन पर बैंक ने चिंता जताई थी. 

लोगों को किया ब्लैकमेल, दी धमकी

NDTV की रिपोर्ट ने कोर्ट के दस्तावेजों के हवाले से लिखा कि मखीजानी पर ड्रग्स और सेक्स वर्कर्स वाली प्राइवेट पार्टियां आयोजित करने का आरोप है. इनमें से कुछ पार्टियों में बैंक के कर्मचारी भी शामिल हुए थे.

इसके बाद महेंद्र मखीजानी ने पार्टियों में शामिल लोगों को ब्लैकमेल किया. आरोप है कि मखीजानी ने अपने कर्मचारियों को धमकी दी थी कि वे उन्हें ‘जान से मार देंगे’, उनके ‘परिवार को सड़क पर ला देंगे’.

वीडियो: बिरयानी खिला कर सेक्सुअल फेवर चाहिए. डेटिंग, जेंडर रोल और अच्छे रिश्तों पर रिसर्च में क्या है?

Advertisement